हिमाचल में तेज बारिश, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे:5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट; अगले 6 दिन बरसेंगे बादल

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज बारिश हो रही है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। इस बीच मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे तक पांच जिलों में तेज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन जिला को दी गई है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। बीती रात को भी कई भागों में अच्छी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। शिमला जिला के जुब्बल में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। चंबा का पारा 7.2 डिग्री गिरा बारिश व ओलावृष्टि के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। चंबा का अधिकतम तापमान नॉर्मल की तुलना में 7.2 डिग्री की गिरावट के बाद 29.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला, सोलन, मंडी और नाहन का तापमान भी सामान्य से कम हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान नारकंडा के तापमान में 4.7 डिग्री और कुफरी के तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है। 6 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, तूफान और आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है। आज 8 जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज दिनभर चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले कल लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश, तूफान और आसमानी बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी गई है। 5 व 6 मई को ज्यादा तेज बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 7 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेशवासियों को इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

May 2, 2025 - 10:02
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -