हिमाचल में परसों से 5 दिन बारिश:18-19 अप्रैल को ओलावृष्टि-तूफान का आरेंज अलर्ट, 24 घंटे में कई शहरों का तापमान 11 डिग्री तक बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में मौसम आज सुबह से ही साफ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में इससे खूब गर्मी पड़ रही है। अगले कल भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मगर परसों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 5 दिन नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 व 17 अप्रैल को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों हल्की बारिश के आसार हैं। मगर 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश होगी। इन दोनों दिनों के लिए ओलावृष्टि, आंधी व तूफान का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 24 घंटे के दौरान कई शहरों का तापमान 11 डिग्री तक बढ़ा प्रदेश में 2 दिन पहले बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। मगर बीते 24 घंटे के दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। कल्पा के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 10.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यहां का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मनाली का तापमान 8.1 डिग्री के उछाल के बाद 22.8 डिग्री, केलांग का 7.2 डिग्री के उछाल के साथ 16.7 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री के उछाल के साथ 23.2 डिग्री और सोलन का 7.8 डिग्री के ज्यादा के साथ 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पोस्ट विंटर सीजन में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश प्रदेश में पोस्ट विंटर सीजन में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक मार्च से 12 अप्रैल के बीच 140.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 86 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। प्रदेश में मंडी इकलौता ऐसा जिला है, जहां सामान्य से 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं।

Apr 14, 2025 - 10:53
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -