जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयन्ती और जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय नायकों के इतिहास, वीरता, सांस्कृतिक धरोहर तथा राष्ट्र […] The post जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VSK Bharat.

Dec 7, 2025 - 21:06
 0
जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयन्ती और जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय नायकों के इतिहास, वीरता, सांस्कृतिक धरोहर तथा राष्ट्र निर्माण में उनके असाधारण योगदान को स्मरण करना था। दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत अनेक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा बिरसा मुंडा की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. कन्हैयालाल मीणा रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में बिरसा मुंडा, जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, औपनिवेशिक काल में उनके संघर्षों, राष्ट्र प्रेम, त्याग, साहस एवं सांस्कृतिक समृद्धि पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता एवं सामाजिक चेतना के इतिहास में जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय है। बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय नायकों के आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताया। रामायण काल से लेकर अब तक अलग-अलग काल खंड में भारतीय संस्कृति को अलग-अलग पहचान मिली, जिसमें से जनजाति संस्कृति की भी अपनी महत्ता है। जनजातीय शोधकर्ताओं को इस पर कार्य करना चाहिए।

जनजातीय समुदायों की परंपराएँ भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं।

समारोह में सह-निदेशक प्रो. शीशराम ने बताया युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चल कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। स्वागत भाषण प्रो गौरांग बाघ एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आरती मीना ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. सुभाष चन्द्र मीणा ने किया।

The post जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।