हिमाचल के लांसनायक को आज दी जाएगी अंतिम विदाई:सिक्किम में लैंडस्लाइड से हुए शहीद, पत्नी-मां को नहीं दी शहादत की जानकारी

हिमाचल प्रदेश के सिक्किम में शहीद लांसनायक मनीष ठाकुर (27) का आज पैतृक गांव बड़ाबन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। शहीद की पार्थिव देह दोपहर 12 बजे तक हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ लाई जाएगी। यहां से सड़क मार्ग से पार्थिव देह को नाहन लाया जाएगा और कुछ देर के लिए घर पर अंतिम दर्शन को रखा जाएगा। मनीष ठाकुर रविवार रात 7.30 बजे मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से शहीद हो गए। मनीष की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और सिरमौर जिला प्रशासन को मनीष की शहादत की सूचना मिलने के बाद घर पर लोग जुटने शुरू हो गए। अभी तक पत्नी और मां को शहादत की सूचना नहीं दी गई। उन्हें यही बताया गया कि मनीष लैंडस्लाइड में घायल है। पिता को ही बेटे की शहादत के बारे में बताया गया है। 3 महीने पहले हुई शादी मनीष ठाकुर का जन्म 15 जनवरी 1998 को हुआ था। वह 12वीं करने के बाद 15 सितंबर 2016 को सेना में सिपाही भर्ती हुए थे। मनीष ठाकुर की 3 महीने पहले यानी 6 मार्च 2025 को ही तनु देवी से शादी हुई थी। शादी के बाद 10 अप्रैल को मनीष ड्यूटी पर लौटे। 3 दिन पहले मनीष की आखिरी बार पत्नी और मां से फोन पर बात हुई। वह सिरमौर जिला के नाहन के बड़ाबन गांव के रहने वाले थे। उनके घर में पत्नी के अलावा, पिता जोगिंदर सिंह, मां किरण बाला और एक छोटा भाई है। मनीष के पिता जोगिंदर सिंह मजदूरी करते हैं। CM सुक्खू ने शोक जताया हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मनीष ठाकुर के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। बेहद मिलनसार व्यक्ति थे मनीष- कमल नाहन की सत्तीवाला पंचायत के प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि मनीष ठाकुर बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। जब भी मनीष घर आते तो गांव के सभी लोगों से मिलते। उन्होंने बताया कि शुरू से मनीष में सेना में जाने का जनून था। प्लस टू की पढ़ाई पूरी करते ही वह सेना में भर्ती हो गए। डिप्टी डायरेक्टर बोले- थ्री-डोगरा यूनिट में थे सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर दीपक धवन ने बताया कि प्रशासन को सूचना दे दी गई है। शहीद मनीष ठाकुर सिक्किम के छत्ते गांव में ड्यूटी पर थे। वह थ्री-डोगरा यूनिट में सेवारत थे। सिक्किम में लैंडस्लाइड में शहीद बता दें कि सिक्किम में रविवार शाम के वक्त मिलिट्री कैंप पर भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 को मलबे से जिंदा निकाला गया। 6 जवान अभी लापता बताए जा रहे हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। जिन जवानों की पहचान हुई हैं, उनमें हवलदार लखबिंदर सिंह, लांसनायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा शामिल है।

Jun 3, 2025 - 06:42
 0  9

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,