हिन्दू धर्म आचार्य सभा में ज्वलंत विषयों पर सारगर्भित एवं समाधानमुखी मंथन संपन्न

बेंगलुरु, कर्नाटक। प्राचीन परंपराओं, समृद्ध संस्कारों की धरोहर और आधुनिक भारत की प्रगतिशील चेतना के केंद्र बेंगलुरु में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित, जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित भारत के शीर्षस्थ एवं शिखरस्थ आचार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली, सनातन परंपरा की समष्टिगत चेतना को स्वर देने वाली […] The post हिन्दू धर्म आचार्य सभा में ज्वलंत विषयों पर सारगर्भित एवं समाधानमुखी मंथन संपन्न appeared first on VSK Bharat.

Apr 5, 2026 - 19:46
 0
हिन्दू धर्म आचार्य सभा में ज्वलंत विषयों पर सारगर्भित एवं समाधानमुखी मंथन संपन्न

बेंगलुरु, कर्नाटक।

प्राचीन परंपराओं, समृद्ध संस्कारों की धरोहर और आधुनिक भारत की प्रगतिशील चेतना के केंद्र बेंगलुरु में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित, जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित भारत के शीर्षस्थ एवं शिखरस्थ आचार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली, सनातन परंपरा की समष्टिगत चेतना को स्वर देने वाली हिन्दू धर्म आचार्य सभा के 9वें अधिवेशन के द्वितीय दिवस पर विभिन्न ज्वलंत विषयों पर गहन, सारगर्भित एवं समाधानमुखी मंथन संपन्न हुआ। भारत के शीर्षस्थ आचार्यों एवं प्रख्यात विचारकों की गरिमामयी उपस्थिति में वैचारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं दिशा-निर्देशक रहा।

द्वितीय दिवस के वैचारिक सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस सत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप धर्म एवं समाज की रक्षा से जुड़े विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से राष्ट्र की सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्य में उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बंद एवं अप्रयुक्त मंदिरों के समुचित प्रबंधन, धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनः उपयोग जैसे विषयों पर ठोस एवं व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए।

साथ ही पवित्र आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण, उनके सुव्यवस्थित एवं संतुलित विकास तथा उन्हें समाज की आस्था, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा एवं संवाद हुआ। इन विषयों पर विभिन्न आचार्यों एवं विचारकों के अनुभवजन्य दृष्टिकोणों ने मंथन को और अधिक समृद्ध बनाया।

इन्हीं विषयों के परिप्रेक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का वक्तव्य भी अत्यंत मार्गदर्शक रहा, जिसमें उन्होंने समाज की एकात्मता, सांस्कृतिक जागरण एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से इन चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका संदेश स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि समाज के सभी घटकों के सहयोग और जागरूकता से ही स्थायी एवं प्रभावी परिवर्तन संभव है।

अमित शाह जी का यह वक्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा कि “आचार्य सभा का चिंतन समीचीन है, सभा के प्रस्ताव लोक कल्याणकारी एवं राष्ट्रोत्थान हेतु हैं, और हम आचार्य सभा के साथ हैं।” यह अभिव्यक्ति न केवल आचार्य सभा के मंथन की प्रासंगिकता को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों पर व्यापक स्तर पर सकारात्मक सहमति और समर्थन विद्यमान है।

अधिवेशन के आतिथ्यकर्ता श्री आदिचुनचुनगिरि महासंस्थान मठ के परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी श्री निर्मलानन्दनाथ जी तथा आचार्य सभा के महासचिव एवं संयोजक पूज्य स्वामी परमात्मानन्द सरस्वती जी के संयोजन में सुत्तुर जगद्गुरु श्री वीरसिंहासन मठ, मैसूर के परम पूज्य जगद्गुरु श्री शिवरात्री देशिकेन्द्र महास्वामीजी, परम पूज्य निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर श्री स्वामी विशोकानन्द भारती जी महाराज, परम पूज्य आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द जी महाराज, श्री बाबा मस्तनाथ पीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत बालकनाथ योगी जी महाराज, श्रीस्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (SGVP) के प्रमुख परम पूज्य श्री स्वामी माधवप्रियदास जी महाराज, श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के आचार्य परम पूज्य श्री कृष्णमणि जी महाराज, श्रीदत्तपद्मनाभ पीठाधीश्वर परम पूज्य श्रीस्वामी ब्रह्मेशानन्द जी महाराज, परम पूज्य गीतामनीषी महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज सहित देशभर से पधारे विविध परंपराओं के पूज्य आचार्यों की पावन उपस्थिति रही।

https://x.com/AvdheshanandG/status/2040361868611723544

The post हिन्दू धर्म आचार्य सभा में ज्वलंत विषयों पर सारगर्भित एवं समाधानमुखी मंथन संपन्न appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।