हरियाणा-पंजाब के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:3 दिन खराब रहेगा मौसम; हिमाचल में 3 जगह तेज बरसात की चेतावनी, रोहतांग में बर्फबारी हुई

हरियाणा और पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। उधर झज्जर में आज सुबह मौसम बदल गया, यहां पर हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, पंजाब में एक जून को 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली शामिल हैं। एक दिन पहले शनिवार को दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा 25 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 MM बारिश हुई। हिमाचल में भी अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछेक स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रोहतांग में बर्फबारी हुई। वहीं, कुल्लू में मणिकर्ण के सुमारोपा में एक पेड़ गिरने से पंजाब की दो महिला पर्यटकों अविनाश कौर व निशु वर्मा की मौत हो गई। दोनों पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थीं। हरियाणा में 114% बारिश के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। इससे औसतन बारिश 438 मिलीमीटर से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 सालों में 4 बार ऐसी स्थिति आई है, जब मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक हरियाणा में रहा। इनमें वर्ष 2008 में 109 दिन, 2013 में 124 दिन, 2019 में 109 दिन, 2021 में 118 दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून की रफ्तार ठीक है। जून में कुछ ब्रेक लग सकता है। इसके बावजूद अच्छी बारिश की संभावना है। हरियाणा में मानसून के पहुंचने का सामान्य समय 24 से 29 जून के बीच है। अभी समय से पहले आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है। कल हरियाणा में हुई बारिश-आंधी की तस्वीरें....

Jun 1, 2025 - 06:44
 0  9

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,