सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान – क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण भाग द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि सनातन परम्परा में सर्व हिन्दू समाज निहित है। जो सम्पूर्ण समाज को साथ में एकात्म भाव से लेकर चलता है। सनातन परंपराओं के उत्थान से ही समाज का व भारत का उत्थान होगा।। […] The post सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान – क्षेत्र प्रचारक अनिल जी appeared first on VSK Bharat.

Aug 11, 2025 - 19:33
 0
सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान – क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

गोरखपुर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण भाग द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि सनातन परम्परा में सर्व हिन्दू समाज निहित है। जो सम्पूर्ण समाज को साथ में एकात्म भाव से लेकर चलता है। सनातन परंपराओं के उत्थान से ही समाज का व भारत का उत्थान होगा।। हमारा जन्म जिस सनातन परम्परा में हुआ है, वहाँ प्रत्येक दिन कोई न कोई उत्सव या पर्व मनाया जाता है। पूरा सावन ही उत्सव सा लगता है। बुन्देलखण्ड में पूरे सावन भर आल्हा-ऊदल का उत्सव मनाया जाता है, गीत गाए जाते हैं। “हर दिन पावन” की भावना से काशी में 365 दिन त्यौहार मनाए जाते हैं। ये हमारे उत्सव-त्यौहार नहीं हमारी परम्परा है। अभी हमने ‘नागपंचमी’ का पर्व मनाया, जिसमें विषैले नाग को भी पूजा जाता है।

उन्होंने कहा कि अपने देश ने सैकड़ों वर्ष तक आक्रांताओं के अत्याचार को झेला है, पर इसके बावजूद हमारी सनातन परम्पराएँ विद्यमान रहीं। सेनाएँ युद्ध हार गईं, लेकिन यहाँ के जनमानस ने कभी हार नहीं मानी। अभी प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन हुआ। वहां कोई मंदिर नहीं है, कोई मूर्ति नहीं है, लेकिन लोग गए, डुबकी लगाई और अपने साथ गंगाजल लेकर चले आए। ये हमारी परम्परा ही है, जिसने जनमानस को बांध कर रखा है। हमें अपने मूल्यों को सँभाल कर रखना है।

उन्होंने कहा कि अगर गरीबी ‘मतान्तरण’ का कारण होती तो भारत कभी का ईसाई राष्ट्र हो गया होता। आपके घर जो काम करने वाली आती है, उसे आपने कभी साथ बैठकर नाश्ता करवाया क्या? यह हमारी-आपकी जिम्मेदारी है, केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या सरकार की नहीं। हमारे पूर्वजों ने रिश्तों को बनाकर रखा था। हमें उन्हीं सनातन परम्पराओं को लेकर चलना होगा, और यह काम हमें अपने परिवार से शुरू करना होगा। त्यौहार केवल खाना-पीना, मौजमस्ती का अवसर नहीं है, हमें अपनी परम्पराओं को बताना होगा, इतिहास बताना होगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में लोग शान्ति की खोज में आते हैं। सनातन परम्परा के प्रवाह को सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्य कर रहा है। अब परिवर्तन भी देखने को मिल रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात मंचासीन अतिथि क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, कार्यक्रम अध्यक्ष हरमीत सिंह छतवाल जी, प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल जी, सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलन व भारत माता के चिक्ष पर पुष्पार्चन किया। अतिथियों ने परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर धर्म, संस्कृति व देश की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यवसायी हरमीत सिंह छतवाल ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। आज भारत का जो एकात्म स्वरूप दिख रहा है, इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बहुत बड़ी भूमिका है। जिसके कारण आज पुनः भारत विश्व गुरु की कल्पना को साकार करने जा रहा है।

The post सनातन परंपराओं के उत्थान से होगा भारत का उत्थान – क्षेत्र प्रचारक अनिल जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।