श्री राम नवमी के आसपास सभी मन्दिरों में ध्वज आरोहण होगा
अयोध्या, 21 मार्च। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अन्य मन्दिरों पर भी ध्वजारोहण की तिथियां तय कर दी हैं। श्री राम नवमी के पूर्व से पश्चात तक शेष मन्दिरों में ध्वजारोहण कर लिया जाएगा। दो अप्रैल हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। शेष अन्य में क्रमवार यह कार्य किया जाएगा। […] The post श्री राम नवमी के आसपास सभी मन्दिरों में ध्वज आरोहण होगा appeared first on VSK Bharat.
अयोध्या, 21 मार्च। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अन्य मन्दिरों पर भी ध्वजारोहण की तिथियां तय कर दी हैं। श्री राम नवमी के पूर्व से पश्चात तक शेष मन्दिरों में ध्वजारोहण कर लिया जाएगा। दो अप्रैल हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। शेष अन्य में क्रमवार यह कार्य किया जाएगा। इसके अलावा चारों मुख्य प्रवेश द्वारों में से तीन का निर्माण पूरा हो चुका है। चौथे का कार्य प्रगति पर है। इनके लोकार्पण के साथ ही सभी पंचायतन मन्दिरों में दर्शन प्रारम्भ कराने की योजना भी बन रही है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के उपरान्त महासचिव चम्पतराय व अन्य न्यासियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक में आठ लोग प्रत्यक्ष उपस्थित हुए तथा शेष ऑनलाइन जुड़े। श्रीराम नवमी से पूर्व और पश्चात शेष छह मन्दिरों में से सूर्यदेव, माता भगवती, शिवजी, गणपति, शेषावतार मन्दिर पर ध्वजारोहण पूर्ण कर लिया जाएगा। दो अप्रैल को हनुमान जयंती पर हनुमान जी के मन्दिर पर ध्वजारोहण होगा। एक प्रश्न के उत्तर में महासचिव ने बताया कि मन्दिर आंदोलन को घर-घर पहुंचाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इसमें बुलाया जाएगा, जिसमें विनय कटियार, साध्वी ऋतम्भरा, जयभान पवैया, सुरेन्द्र जैन, कानपुर से प्रकाश शर्मा, प्रयाग से केशव मौर्य को बुलाने पर विचार हुआ है। प्रत्येक ध्वजारोहण में स्थानीय संत और गृहस्थ मिलाकर सौ लोगों को बुलाने की योजना है।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य, आद्य शंकराचार्य, रामानुजाचार्य द्वार का निर्माण पूर्ण हो गया है। जबकि जगद्गुरु मध्वाचार्य द्वार निर्माणाधीन है। सभी द्वारों का सामूहिक ऑनलाइन लोकार्पण सामान्य कार्यक्रम में होगा। सभी मन्दिरों सहित पूरा परिसर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने के प्रश्न पर पर उन्होंने कहा कि देश में इस समय अयोध्या सबसे संवेदनशील है। पूरे परिसर में चार घंटे से अधिक का समय लग सकता है। विशाल परिसर से लोगों को बाहर निकाल पाना श्रम साध्य होगा। इस पर निरन्तर विमर्श चल रहा है। शीघ्र ही परिणाम निकलेगा। उन्होंने मन्दिर निर्माण के सम्बन्ध में पुस्तिका और नोट्स तैयार किए जाने की भी जानकारी दी। महासचिव के साथ न्यासी स्वामी दिनेन्द्र दास, कृष्ण मोहन, डॉ. अनिल मिश्र भी प्रेसवार्ता में उपस्थित रहे।
The post श्री राम नवमी के आसपास सभी मन्दिरों में ध्वज आरोहण होगा appeared first on VSK Bharat.