शिमला में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:एक ही गांव के दो लोगों की मौत; घर जाते वक्त हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल में शुक्रवार देर शाम एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा चौपाल-झीना रोड पर चंबी के पास हुआ। दोनों व्यक्ति आल्टो कार नंबर HP08A-4595 में सवार थे। चंबी के पास कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। बदलावग गांव के रहने वाले दोनों मृतक मृतक की पहचान रामकृष्ण शर्मा पुत्र केवल राम और सुरजीत सिंह कलसाईक पुत्र चसा राम के रूप में हुई है। दोनों चौपाल के बदलावग (चिऊना) गांव के रहने वाले थे। रामकृष्ण शर्मा चंबी में किराना दुकान चलाते थे। शाम को गांव जाते वक्त हादसा सूचना के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों चंबी से बदलावग की ओर जा रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सड़क दुर्घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाजें सुनी और घटना की सूचना पुलिस को दी है। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात 9 बजे तक दोनों शवों को खाई से सड़क पर पहुंचाया गया।

Feb 8, 2025 - 07:57
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|