लव जिहाद के दुष्चक्र के प्रति जागरूक करने के लिए सर्व समाज का अभियान

भोपाल। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सर्व समाज भी राष्ट्र और समाज विरोधी षड्यंत्र के विरुद्ध सामने आने लगा है। आक्रोश प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन के बाद अगला कदम उठाते हुए अब समाज के विभिन्न वर्ग अपने स्तर पर षड्यंत्र के प्रति चेतना जगाने के लिए […] The post लव जिहाद के दुष्चक्र के प्रति जागरूक करने के लिए सर्व समाज का अभियान appeared first on VSK Bharat.

Jun 11, 2025 - 13:01
 0  14
लव जिहाद के दुष्चक्र के प्रति जागरूक करने के लिए सर्व समाज का अभियान

भोपाल। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सर्व समाज भी राष्ट्र और समाज विरोधी षड्यंत्र के विरुद्ध सामने आने लगा है। आक्रोश प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन के बाद अगला कदम उठाते हुए अब समाज के विभिन्न वर्ग अपने स्तर पर षड्यंत्र के प्रति चेतना जगाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

हाल ही में भोपाल के जैन समाज द्वारा अपनी बहन बेटियों को लव जिहाद के दुष्चक्र से बचाने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। भोपाल के मनुआभन टेकरी स्थित श्री महावीर गिरी महातीर्थ स्थल पर एक संस्कार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की पूज्य साध्वियों ने बच्चियों को लव जिहाद से बचाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। समाज के वरिष्ठजनों को लव जिहाद से समाज की बच्चियों को बचाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने और बच्चियों को धार्मिक शिक्षा और संवाद पर जोर देने का मार्गदर्शन भी दिया गया। साध्वियों ने बताया कि माता-पिता और बच्चियों के बीच खुला संवाद होना चाहिए ताकि बच्चियों को ऐसे संवेदनशील विषयों की सही जानकारी मिल सके। बेटियों को सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से दोस्ती और संपर्क से बचने की सलाह दी गई। साथ ही नियमित संगोष्ठियां, विमर्श, कार्यशालाएं और शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही गई।

इसी प्रकार, प्रदेश में सिन्धी समाज भी इस विषय पर सक्रिया हुआ है। सिंधी समाज ने भी अब आत्म रक्षा के लिए कई कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके लिए इंदौर और भोपाल में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और साथ ही सभी परिवारों से भी आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्व कदम उठाने को कहा जा रहा है। इस निर्णय पर प्रदेश और देश के अनेक सिंधी संगठनों तथा पंचायतों ने अनुसरण करने का निश्चय किया है।

The post लव जिहाद के दुष्चक्र के प्रति जागरूक करने के लिए सर्व समाज का अभियान appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।