राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सेवा भारती एवं विशिष्ट आपदा शोध केंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 26 एवं 27 जुलाई 2025 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “आपदा प्रबंधन प्रांत संयोजक प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि संजीव जिंदल (अतिरिक्त सचिव, गृह विभाग – आपदा […] The post राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन appeared first on VSK Bharat.

राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सेवा भारती एवं विशिष्ट आपदा शोध केंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 26 एवं 27 जुलाई 2025 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “आपदा प्रबंधन प्रांत संयोजक प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि संजीव जिंदल (अतिरिक्त सचिव, गृह विभाग – आपदा प्रबंधन), ले. ज. सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त, सदस्य – एनडीएमए), मुख्य वक्ता सुधीर कुमार (अ. भा. संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), रमेश अग्रवाल (अध्यक्ष, सेवा भारती – दिल्ली प्रांत), विजय पुराणिक (संयुक्त महामंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), डॉ. दीप नारायण पांडेय (सहायक प्राध्यापक, विशिष्ट आपदा केंद्र), राम कुमार (मंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा प्रकाशित वार्षिक विशेषांक “राष्ट्रीय सेवा साधना – आपदा प्रबंधन” पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आपदा प्रबंधन की अवधारणा और सामाजिक पहल, NDRF द्वारा प्रत्यक्षण (Demonstration) तथा व्यवहारिक अभ्यास, आपदा प्रभावित समाज में तनाव, घबराहट तथा सदमा प्रबंधन, भीड़, भगदड़ तथा दंगे के दौरान सावधानियां, आपदा प्रबंधन टोली का निर्माण तथा उनके प्रशिक्षण के विषय लिए गए।

वर्ग में 38 प्रान्तों से 71 प्रतिभागी, 9 विशेषज्ञ, आपदा प्रबंधन केंद्रीय टोली सदस्य, राष्ट्रीय सेवा भारती और सेवा भारती दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनकी कुल सख्या 117 रही।

The post राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन appeared first on VSK Bharat.