योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को दी यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती, बिजली और स्वच्छता पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी आक्रामकता को और बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। प्रयागराज में मंत्रिमंडल के साथ गंगा में डुबकी लगाने का जिक्र करते हुए योगी ने केजरीवाल को अपने मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी। […]

Jan 23, 2025 - 17:45
 0
योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को दी यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती, बिजली और स्वच्छता पर साधा निशाना
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी आक्रामकता को और बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। प्रयागराज में मंत्रिमंडल के साथ गंगा में डुबकी लगाने का जिक्र करते हुए योगी ने केजरीवाल को अपने मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी।

गुरुवार को दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए अपने और अपने मंत्रिमंडल के गंगा स्नान का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, हमने गंगा में स्नान किया और पुण्य का भागीदार बने। यदि हम गंगा में डुबकी लगा सकते हैं, तो क्या केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ यमुना में डुबकी लगा सकते हैं?

केजरीवाल ने कभी यमुना नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने नमामि गंगे योजना के तहत यमुना की सफाई में कोई सहयोग नहीं किया। योगी ने कहा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में काफी अंतर है, खासकर स्वच्छता, जल आपूर्ति और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सड़कों की स्थिति यूपी की तुलना में कहीं खराब है और सीवर तथा जल संकट जैसी समस्याएं अब तक हल नहीं हो पाई हैं।

इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की बिजली दरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें दिल्ली के मुकाबले बहुत कम हैं और दिल्ली में यह दरें तीन गुना अधिक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|