मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ; IPL 22 मार्च से; मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रुकवाई

नमस्कार, कल की बड़ी खबर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से जुड़ी रही। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हुआ। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत; लालू बोले- फालतू है कुंभ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 14 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और RJD चीफ लालू यादव ने कहा- यह रेलवे का मिसमैनेजमेंट है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ। भगदड़ के बाद क्या एक्शन लिए गए.... पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. महाकुंभ: भगदड़ रोकने के लिए पुलिस ने ह्यूमन चेन बनाई; संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस किया गया कि अभी एक घंटे स्टेशन न आएं। वहीं, संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चले। CM योगी भी प्रयागराज में थे: CM योगी भी रविवार को महाकुंभ में थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर और मेला क्षेत्र का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि गाड़ी सड़क पर नहीं, पार्किंग में ही खड़ी करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. दिल्ली के नए CM का नाम 19 फरवरी को तय होगा, भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जिसमें CM का नाम तय होगा। पहले यह मीटिंग 17 फरवरी को होनी थी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 20 फरवरी को शपथ ले सकती है। जीते हुए MLAs में से ही CM चुना जाएगा: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के CM और डिप्टी CM भी आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. IPL का पहला मैच 22 मार्च को बेंगलुरु-कोलकाता के बीच, 65 दिन में 74 मुकाबले होंगे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा। 13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. 112 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटे, अब तक 337 भारतीयों को अमेरिका से भेजा जा चुका अमेरिका से 112 अवैध अप्रवासी भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। एक दिन पहले ही 116 अवैध अप्रवासी भारतीय आए थे, जिनमें सिर्फ पुरुषों को हथकड़ी और बेड़ी पहनाई गई थी। अब तक 332 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. 'भारत-टेक्स 2025' में PM मोदी का संबोधन, बोले- टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट ₹3 लाख करोड़ पहुंचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत टेक्स 2025' को संबोधित किया। कहा- आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े टेक्सटाइटल और अपैरल्स एक्सपोर्टर हैं। हमारा टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसे 2030 तक ₹9 लाख करोड़ पहुंचाने का टारगेट है।​​​​​​ 17 फरवरी तक चलेगा 'भारत टेक्स 2025': ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट 'भारत टेक्स 2025' दिल्ली में 12 से 17 फरवरी तक दो वेन्यू पर हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यह 12 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में इवेंट 14 फरवरी को शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इवेंट में 5,000 से अधिक एग्जिबिटर्स और 120 से ज्यादा देशों के रिप्रेजेंटेटिव हिस्सा ले रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रोकी; वोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ₹182 करोड़ मिलते थे मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने भारतीय चुनाव में दी जाने वाली अमेरिकी फंडिंग रोक दी है। भारत के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपए की फंडिंग मिलती थी। मस्क के डिपार्टमेंट ने 4200 करोड़ रुपए के 15 प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की है। इसी में भारत को दी जाने वाली फंडिंग भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... जज ने चोरी करने ‎वालों को कार धोने की सजा दी‎ अमेरिका के मिशिगन स्टेट के एक जज ने वॉलमार्ट ‎से चोरी करने वालों को मुफ्त में कार धोने की सजा सुनाई। जज जेफ्री‎ क्लोथियर का मानना है कि इस सजा के बाद लोग स्टोर से‎ चोरी करने से बचेंगे। अगर कोई परिचित आपको कार धोते‎ हुए देखेंगे, तो यह शर्मिंदगी भरा होगा। वॉलमार्ट ने भी कार धोने के लिए पानी और जरूरी चीजें मुहैया कराने की बात कही है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… कन्या राशि वालों की नौकरी में तरक्की की संभावना है। तुला राशि वालों को तनाव से राहत म

Feb 17, 2025 - 19:11
 0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ; IPL 22 मार्च से; मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रुकवाई
नमस्कार, कल की बड़ी खबर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से जुड़ी रही। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हुआ। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत; लालू बोले- फालतू है कुंभ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 14 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और RJD चीफ लालू यादव ने कहा- यह रेलवे का मिसमैनेजमेंट है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ। भगदड़ के बाद क्या एक्शन लिए गए.... पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. महाकुंभ: भगदड़ रोकने के लिए पुलिस ने ह्यूमन चेन बनाई; संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस किया गया कि अभी एक घंटे स्टेशन न आएं। वहीं, संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चले। CM योगी भी प्रयागराज में थे: CM योगी भी रविवार को महाकुंभ में थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर और मेला क्षेत्र का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि गाड़ी सड़क पर नहीं, पार्किंग में ही खड़ी करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 3. दिल्ली के नए CM का नाम 19 फरवरी को तय होगा, भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जिसमें CM का नाम तय होगा। पहले यह मीटिंग 17 फरवरी को होनी थी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 20 फरवरी को शपथ ले सकती है। जीते हुए MLAs में से ही CM चुना जाएगा: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के CM और डिप्टी CM भी आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें... 4. IPL का पहला मैच 22 मार्च को बेंगलुरु-कोलकाता के बीच, 65 दिन में 74 मुकाबले होंगे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा। 13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले पूरी खबर यहां पढ़ें... 5. 112 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटे, अब तक 337 भारतीयों को अमेरिका से भेजा जा चुका अमेरिका से 112 अवैध अप्रवासी भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। एक दिन पहले ही 116 अवैध अप्रवासी भारतीय आए थे, जिनमें सिर्फ पुरुषों को हथकड़ी और बेड़ी पहनाई गई थी। अब तक 332 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें... 6. 'भारत-टेक्स 2025' में PM मोदी का संबोधन, बोले- टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट ₹3 लाख करोड़ पहुंचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत टेक्स 2025' को संबोधित किया। कहा- आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े टेक्सटाइटल और अपैरल्स एक्सपोर्टर हैं। हमारा टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसे 2030 तक ₹9 लाख करोड़ पहुंचाने का टारगेट है।​​​​​​ 17 फरवरी तक चलेगा 'भारत टेक्स 2025': ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट 'भारत टेक्स 2025' दिल्ली में 12 से 17 फरवरी तक दो वेन्यू पर हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यह 12 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में इवेंट 14 फरवरी को शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इवेंट में 5,000 से अधिक एग्जिबिटर्स और 120 से ज्यादा देशों के रिप्रेजेंटेटिव हिस्सा ले रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 7. मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रोकी; वोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ₹182 करोड़ मिलते थे मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने भारतीय चुनाव में दी जाने वाली अमेरिकी फंडिंग रोक दी है। भारत के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपए की फंडिंग मिलती थी। मस्क के डिपार्टमेंट ने 4200 करोड़ रुपए के 15 प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की है। इसी में भारत को दी जाने वाली फंडिंग भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आज का कार्टून By मंसूर नकवी... कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके... जज ने चोरी करने ‎वालों को कार धोने की सजा दी‎ अमेरिका के मिशिगन स्टेट के एक जज ने वॉलमार्ट ‎से चोरी करने वालों को मुफ्त में कार धोने की सजा सुनाई। जज जेफ्री‎ क्लोथियर का मानना है कि इस सजा के बाद लोग स्टोर से‎ चोरी करने से बचेंगे। अगर कोई परिचित आपको कार धोते‎ हुए देखेंगे, तो यह शर्मिंदगी भरा होगा। वॉलमार्ट ने भी कार धोने के लिए पानी और जरूरी चीजें मुहैया कराने की बात कही है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… कन्या राशि वालों की नौकरी में तरक्की की संभावना है। तुला राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|