भास्कर अपडेट्स:देश में 5 साल में साइबर फ्रॉड के मामले 900% बढ़े, सबसे ज्यादा यूपी में 9.63 लाख केस दर्ज

देश में 5 साल में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने राज्यसभा में बताया कि 2021 से 2025 (30 जून तक) के बीच इन अपराधों में करीब 900% की बढ़ोतरी हुई है। सांसद जोस मणि के सवाल पर मंत्री ने बताया कि 2021 से 30 जून 2025 तक कुल 66 लाख से अधिक साइबर अपराध रिपोर्ट हुए। सबसे ज्यादा 9.63 लाख केस उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 7.61 लाख, दिल्ली में 5.13 लाख, गुजरात में 4.93 लाख, कर्नाटक में 4.37 लाख, तमिलनाडु में 4.09 लाख, राजस्थान में 3.93 लाख, तेलंगाना में 3.75 लाख, पश्चिम बंगाल में 3.55 लाख और हरियाणा में 3.48 लाख मामले सामने आए।

Jul 31, 2025 - 05:01
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार