पहली बार CAA के तहत 14 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिली

14 लोगों को CAA के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया था।

May 15, 2024 - 17:07
May 15, 2024 - 17:55
 0  50
पहली बार CAA के तहत 14 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिली

''नागरिकता संशोधन कानून'' यानि CAA के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। गृह मंत्रालय के द्वारा 15 मई दिन बुधवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 14 लोगों को CAA के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया था। जिसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया।


दरअसल, 10 दिसंबर 2019 को सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल (CAB) लोकसभा से और अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ था। 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद CAA कानून बन गया था।

भावना: मुझे आज नागरिकता मिली है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। अब हम आगे पढ़ सकेंगे। मैं 2014 में यहां आई थी। जब (CAA) पास हुआ था, तब बहुत खुशी हुई थी। पाकिस्तान में हम लड़कियां पढ़ नहीं पाती थीं और घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। अगर बाहर जाना होता था तो बुर्का पहन कर निकलती थीं।

हरीश कुमार: मैं पिछले 13-14 साल से दिल्ली में रह रहा हूं। एक सपने के सच होने जैसा एहसास है, मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए एक नए जन्म जैसा है। मैं केंद्र सरकार का बहुत धन्यवाद करता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।