दूरदर्शन ने लोगो का बदला रंग, सियासत गरमाई

भारत में रंगीन टीवी 1982 में आया और उसी वर्ष दूरदर्शन राष्ट्रीय प्रसारक बन गया।

Apr 21, 2024 - 19:15
Apr 22, 2024 - 07:46
 0  10
दूरदर्शन ने लोगो का बदला रंग, सियासत गरमाई

दूरदर्शन ने लोगो का बदला रंग, सियासत गरमाई

  •  विपक्ष ने कहा-लोगो का किया भगवाकरण, भाजपा बोली- विपक्ष पूर्वाग्रह से ग्रस्त
    अनुराग ठाकुर का ममता पर तंज, 'भगवा' के प्रति तूणमूल सुप्रीमो का प्रेम 'जगजाहिर

सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन द्वारा अपने डीडी न्यूज चैनल के लोगो का रंग लाल से नारंगी करने पर सियासत गर्मा गई है। विपक्ष ने जहां लोगो के भगवाकरण करने का आरोप लगाते हुए इस कदम को पूरी तरह गैरकानूनी बताया है, वहीं भाजपा का कहना है कि विपक्ष पूर्वाग्रह से ग्रसित है। दरअसल, बीते मंगलवार को डीडी न्यूज ने अपना नया लोगो लांच किया था।

इस बदलाव की घोषणा करते हुए डीडी न्यूज ने नए लोगो के साथ वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई.. बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। हमारे पास यह कहने का साहस है गति से अधिक सटीकता, दावों से अधिक तथ्य और सनसनीखेज से ऊपर सच्चाई।

दूरदर्शन के LOGO का रंग बदला, भड़के सीएम स्टालिन, बोले- भगवाकरण भाजपा की  साजिश news in hindi

अगर यह डीडी न्यूज पर है तो यह सच है।' शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट में कहा- 'मैं अचानक भगवाकरण और हमारे दूरदर्शन लोगो का रंग बदलने से स्तब्ध हूं, खासकर ऐसे में जबकि लोकसभा चुनाव हो रहा है। यह बिल्कुल अवैध है। यह राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के भाजपा समर्थक पूर्वाग्रह को दर्शाता है।' इस पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बनर्जी पर कटाक्ष किया। कहा- 'भगवा' के प्रति ममता का प्रेम 'जगजाहिर' है, यह बदलाव तो एक तरह 'घर वापसी' है, क्योंकि भगवा लोगो का टेस्ट 1982 में किया गया था।

दूरदर्शन के भगवा लोगो पर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने की तीखी आलोचना

 


भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भारत में रंगीन टीवी 1982 में आया और उसी वर्ष दूरदर्शन राष्ट्रीय प्रसारक बन गया। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के भगवा रंग पर परीक्षण 1982 में ही कर लिया गया था। इसलिए चौंकिए मत और पता लगाइए कि इसे नीले रंग में आखिर बदला किसने ? यह राष्ट्रीय प्रसारक के लिए घर वापसी के अलावा कुछ नहीं है। इस दौरान मालवीय ने एक्स पर पुराने दिनों के दूरदर्शन के प्रोमो की एक क्लिप भी साझा की। '

दूरदर्शन के 'लोगो' का बदला रंग तो ममता को आया गुस्सा, EC तक पहुंची बात | Doordarshan  logo colour change Mamata Banerjee saffronisation unethical grossly illegal  Election Commissiion Polls 2024 | TV9 ...

लुक को किया गया है अपग्रेड' प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चैनल के लोगो का भगवाकरण करना एकदम गलत है। यह अब प्रसार भारती नहीं, बल्कि प्रचार भारती हो गया है। उधर, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा- यह नारंगी रंग है और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का प्रयोग किया गया। सिर्फ लोगो ही नहीं, वरन चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों सहित अपने लुक को भी अपग्रेड किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad