नेपाल: राजशाही की वापसी के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई गोलियां, एक पत्रकार की मौत

नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर काठमांडू में हजारों लोगों ने एक बड़ी रैली निकाली। इस बीच नेपाल की वामपंथी सरकार के सुरक्षाबलों ने रैली को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई। इसमें एक पत्रकार की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने भीड़ पर आंसू […]

Mar 29, 2025 - 10:58
 0
नेपाल: राजशाही की वापसी के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने चलाई गोलियां, एक पत्रकार की मौत
Nepal Rajshahi protest

नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर काठमांडू में हजारों लोगों ने एक बड़ी रैली निकाली। इस बीच नेपाल की वामपंथी सरकार के सुरक्षाबलों ने रैली को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाई। इसमें एक पत्रकार की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने भीड़ पर आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़ने के बाद हवा में रबर की गोलियां और गोलियां चलाई। पुलिस प्रवक्ता दिनेश कुमार आचार्य ने एएफपी को बताया कि एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गई है। आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा उस इमारत में आग लगाने के एक पत्रकार की मौत हो गई, जहां से वह फिल्म बना रही थी।

राजा और देश हमें जान से प्यारे

बताया जाता है कि हजारों की संख्या में संसद के पास एकत्र हुए नारे लगाए कि राजा और देश हमें जान से भी प्यारे हैं। राजशाही की बहाली और हिन्दू धर्म, राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और आर्थिक विकास की कमी को लेकर लोगों में असंतोष के साथ-साथ बड़ रहा है। काठमांडू घाटी पुलिस स्टेशन के अनुसार, रैली के दौरान कई इमारतों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। स्टेशन के प्रवक्ता शेखर खनल ने कहा कि चार पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

23 लोग घायल और 17 गिरफ्तार

लोगों के द्वारा राजशाही की बहाली को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान 23 प्रदर्शनकारी घायल हुए 17 को गिरफ्तार किया गया है। पूरे काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

2008 तक हिन्दू राष्ट्र था नेपाल

नेपाल एक ऐसा देश है, जो कि 2008 तक नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र था। लेकिन, अब नेपाल हिन्दू राष्ट्र नहीं रहा। 16 साल के बाद एक बार फिर से हिन्दू राष्ट्र की मांग की जा रही है। लोकतंत्र बहाली की मांग ने देश की वामपंथी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -