धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून – विश्व हिन्दू परिषद

नई दिल्ली (जुलाई 23, 2025)। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि छांगुर के बाद, आगरा के अब्दुल रहमान के पकड़े जाने पर इस बात के पुख्ता सबूत मिल गए हैं कि किस प्रकार धर्मांतरण का जाल सम्पूर्ण देश में बिछाया जा चुका है! डॉ. जैन ने आश्चर्य व्यक्त […] The post धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून – विश्व हिन्दू परिषद appeared first on VSK Bharat.

Jul 26, 2025 - 06:21
 0
धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून – विश्व हिन्दू परिषद

नई दिल्ली (जुलाई 23, 2025)।

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि छांगुर के बाद, आगरा के अब्दुल रहमान के पकड़े जाने पर इस बात के पुख्ता सबूत मिल गए हैं कि किस प्रकार धर्मांतरण का जाल सम्पूर्ण देश में बिछाया जा चुका है!

डॉ. जैन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिन राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानून बना है, उन राज्यों के अंदर भी गिरोह काम कर रहे हैं। ऐसी सूचना है कि अब्दुल रहमान के पास जो लड़की मिली है, वह हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। जहां धर्मांतरण विरोधी कानून तो पहले से है, लेकिन उसके सख्ती से पालन को लेकर प्रशासन सतर्क नहीं है। जिस प्रकार से मिशनरी और कट्टरपंथी धर्मांतरण करवा रहे हैं, सम्पूर्ण शासन व्यवस्था के लिए एक चुनौती है।

डॉ. जैन ने कहा कि अभी तक जिन 10- 12 राज्यों के बारे में जानकारी मिली है, आश्चर्य होता है कि उनमें से चार पांच राज्यों के अंदर तो धर्मांतरण विरोधी कानून पहले से लागू है। उड़ीसा, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात में कानून होने के बावजूद धर्मांतरण हो रहा है और जिन राज्यों में कानून नहीं है, वहाँ तो इनको खुला मैदान मिला हुआ है।

डॉ. जैन ने कहा कि हमारी अपील है कि केंद्र सरकार तुरंत एक कठोर कानून बनाए जो पूरे देश में लागू हो। धर्मांतरण का कुचक्र केवल हिन्दू समाज पर ही प्रहार नहीं कर रहा, अपितु ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा है। इन धर्मांतरणकारी गैंग का सीधा संबंध पीएफ़आई व एसडीपीआइ जैसे आतंकी संगठनों के साथ है, यह किसी से छिपा नहीं है। कौन नहीं जानता कि संपूर्ण विश्व के जिहादी तत्वों से इनको फंडिंग हो रही है। इनको रोक पाना किसी एक राज्य सरकार के वश का नहीं है। जिन राज्यों में कानून नहीं है उनकी तो इच्छा शक्ति भी नहीं दिखती। इसलिए तुरंत एक कठोर देश व्यापी कानून ला कर इस पर रोक लगानी चाहिए।

The post धर्मांतरण रोकने हेतु बने कठोर केंद्रीय कानून – विश्व हिन्दू परिषद appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।