धर्मशाला में 2 युवतियां चलती बोलेरो से कूदीं:MP से घूमने आईं, लिफ्ट ली, ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी; बोलीं- 'हिमाचल प्रदेश सरकार' लिखा था

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मध्य प्रदेश की 2 युवतियों को अनजान गाड़ी से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। वे एक लॉज में ठहरी थीं और खाना खाने के लिए बाहर निकली थीं। जब उन्होंने एक गाड़ी से बाजार तक के लिए लिफ्ट मांगी तो लिफ्ट उन्हें मिल गई, लेकिन बाजार पहुंचने पर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद युवतियों को बीच बाजार गाड़ी से कूदना पड़ गया। बाजार में मौजूद लोगों ने यह घटना देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवतियों का उपचार करवाया और उनके बयान दर्ज किए हैं। अब गाड़ी वाले की तलाश की जा रही है। युवतियों ने बताया है कि गाड़ी बोलेरो थी और पीछे-आगे हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। व्यापार मंडल ने इस मामले को देखते हुए रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। चश्मदीदों ने मौके पर यह देखा... ASP बोले- CCTV फुटेज खंगाल रहे इस मामले में कांगड़ा के ASP बीर बहादुर ने कहा है कि युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। गाड़ी और ड्राइवर की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। धर्मशाला के SHO नारायण सिंह ने बताया कि लड़कियों ने शिकायत दी है। दोनों का मेडिकल करवा लिया है। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। लड़कियां घूमने के लिए धर्मशाला आई थीं। जिस गाड़ी से लड़कियां कूदी हैं, उसका पता लगाया जा रहा है। दोनों लड़कियों घबराई हुई हैं, और बदनामी के डर से पहचान नहीं बताना चाहतीं। दोनों युवतियां मध्य प्रदेश के अशोक नगर की रहने वाली हैं।

May 4, 2025 - 17:10
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -