दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से BCom, मेरठ से लॉ की पढ़ाई की:DU स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले बुधवार, 19 फरवरी को दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। जेएनयू पर किया था विवादित कमेंट साल 2020-21 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हुई फीस वृद्धि को जायज ठहराते हुए भाजपा के कई बड़े नेताओं के यहां के स्टूडेंट्स को देशद्रोही कहा था। इन्हीं में रेखा गुप्ता (तत्कालीन शालीमार वार्ड बी पार्षद) भी शामिल थीं। साथ ही इन्होंने, JNU को देश में न रहने और बंद कर देने की बात कही थी। दिल्ली भाजपा की महासचिव भी रह चुकी हैं रेखा गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट पर जीत हासिल की और पहली बार विधायक बनीं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली रेखा गुप्ता के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है। रेखा की कुल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपए की है। इसमें देनदारियां 1.2 करोड़ रुपए और 1 लाख 48 हजार कैश है। बैंक अकाउंट में 72.94 लाख रुपए डिपॉजिट हैं। रेखा ने कई कंपनियों के शेयर भी ले रखे हैं, जिनकी वैल्युएशन 9.29 लाख रुपए है। इनके पास LIC में 53 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट है। रेखा के नाम कोई कार नहीं चुनावी हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्‍ता के नाम पर कोई कार नहीं है। उनके पति मनीष गुप्ता के नाम पर मारुति की XL6 कार है। रेखा के पास 225 ग्राम की गोल्ड ज्‍वैलरी है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपए है। रेखा के पास कुल 2 करोड़ 72 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्तियों में रोहिणी और शालीमार इलाके में एक-एक घर है। रोहिणी दिल्‍ली में इनके पति के नाम पर भी एक घर है। इन घरों की कुल कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए है। ये खबरें भी पढ़ें..... IIT कानपुर से BTech, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्‍टर्स:1988 बैच के IAS ऑफिसर हैं देश के नए CEC ज्ञानेश कुमार, जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल 1988 बैच के IAS ऑफिसर ज्ञानेश कुमार ने आज, 19 फरवरी को भारत के 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) का पदभार संभाला। नए कानून यानी चीफ इलेक्शन कमिश्नर एंड इलेक्शन कमिश्नर्स (अपॉइंटमेंट, कंडीशन्स ऑफ सर्विस और टर्म ऑफ ऑफिस) एक्ट, 2023 के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Feb 20, 2025 - 16:34
 0  47

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,