दिल्ली-एनसीआर से राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मॉनसून पर आया बड़ा अपडेट

Weather Forecast, आज का मौसम 11 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है। 11 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मॉनसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

May 11, 2025 - 05:56
 0  9
दिल्ली-एनसीआर से राजस्थान तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मॉनसून पर आया बड़ा अपडेट
11 मई 2025: दिल्ली- एनसीआर में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बारिश का अनुमान है। आंधी भी चल सकती है। राजधानी में जनवरी से अप्रैल तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है, लेकिन मई में एक से 10 तारीख तक सामान्य से 1289 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सफदरजंग ही नहीं बल्कि दिल्ली के अधिकांश जिलों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 मई को आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। हल्की बारिश के साथ आंधी आ सकती है। हवाओं की गति आंधी के दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद गर्मी तेज हो सकती है। अगले चार पांच दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 12 व 13 मई को आंशिक बादल रहेंगे। हवाओं की गति आंधी के दौरान 15 से 35 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अधिकतम तापमान इस दौरान 38 से 41 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 27 से 29 डिग्री तक रहेगा। 14 से 16 मई के बीच हवांए कमजोर पड़ जाएंगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक रह सकता है।

आज आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2738
नोएडा2336
पटना2942
लखनऊ2640
जयपुर2836
भोपाल2536
मुंबई2731
गाजियाबाद2437
जम्मू2232
प्रयागराज2938
कोलकाता2939
अहमदाबाद2734
बेंगलुरु2231
कानपुर2836
वाराणसी2938

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून

मौसम विभाग ने कहा कि साउथ-वेस्ट मॉनसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर मॉनसून एक जून को दस्तक देता है। अगर, मॉनसून केरल में उम्मीद के मुताबिक पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद उसका समय से पहले आगमन होगा। उस साल मॉनसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। मॉनसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है, जब यह केरल पहुंचता है। साउथ-वेस्ट मॉनसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास नॉर्थ-वेस्ट भारत से पीछे हटना शुरू करता है। 15 अक्टूबर तक इसकी पूरी तरह वापसी हो जाती है।

जून से सितंबर के बीच में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मॉनसून के आने की तारीख और पूरे देश में इस मौसम में होने वाली बारिश के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘केरल में मॉनसून के जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के बाकी हिस्सों में भी इसी तरह पहुंचेगा। यह बड़े पैमाने पर परिवर्तनशीलता और ग्लोबल, रीजनल के साथ ही लोकल स्थितियों पर निर्भर होता है।’ मॉनसून सीजन में जून से सितंबर के बीच में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में 43 मिलीमीटर दर्ज की गई । इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम है। इसके अनुसार राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज और कल गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। शनिवार को देहरादून में हुई झमाझम बारिश के बाद से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई है। चारधाम में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है तो वही यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी इस मौसम का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है। हालांकि बारिश पड़ने और बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं की भी कंपकंपी छूट रही है। शनिवार को देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही लेकिन दोपहर के बाद अचानक काले बादल मंडराने लगे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आज भी बारिश की संभावना है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में इस समय दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है। अब रात के समय में भी गर्मी होने लगी है। इसी तरह आने वाले दिनों में भी गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। 12 मई से 14 मई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है। इस दौरान बारिश होने और झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। 11 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।