जल्दी-जल्दी खरीद लो... सोने में आई बड़ी गिरावट, 1300 रुपये से ज्यादा टूट गई कीमत, चांदी के दाम जमीन पर आए

Gold and Silver Price 4 April 2025: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना जहां प्रति 10 ग्राम 1300 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया तो वहीं चांदी औंधे मुंह गिर गई। चांदी की कीमत में 5000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। सोने-चांदी में गिरावट का कारण ट्रंप का टैरिफ बताया जा रहा है।

Apr 4, 2025 - 19:35
 0  16
जल्दी-जल्दी खरीद लो... सोने में आई बड़ी गिरावट, 1300 रुपये से ज्यादा टूट गई कीमत, चांदी के दाम जमीन पर आए
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोने में पांच दिनों से चली आ रही तेजी का सिलसिला थम गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये मजबूत होकर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया था। पांच दिनों की तेजी के बाद 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1350 रुपये लुढ़ककर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जो गुरुवार को 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्यों आई सोने में गिरावट?

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि के विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से आई है।उन्होंने कहा कि निवेशकों ने अपना ध्यान वैश्विक व्यापार की स्थिति और संभावित आर्थिक प्रभाव पर केंद्रित किया है। ये वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं और कारोबारी भावना को कमजोर कर सकते हैं।

चांदी भी लुढ़की

चांदी की कीमत शुक्रवार को औंधे मुंह लुढ़क गई। इसमें प्रति किलो 5000 रुपये की गिरावट आई। यह चार महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। इसकी कीमत 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस), राहुल कलंत्री ने कहा कि सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। वहीं चांदी पांच सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

MCX पर भी गिरी कीमत

MCX पर भी में बढ़ी गिरावट आई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1711 रुपये लुढ़क गया। इसके साथ यह सोना प्रति 10 ग्राम 88106 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत प्रति किलो 6300 रुपये गिर गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 88099 रुपये प्रति किलो हो गई है।

दुनिया में क्या स्थिति?

वैश्विक मोर्चे पर हाजिर सोना 21.74 डॉलर यानी 0.70 फीसदी टूटकर 3,093.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। एशियाई बाजारों में हाजिर चांदी 1.69 फीसदी टूटकर 31.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।