कुशीनगर में लव जिहाद व धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुशीनगर जिले में सक्रिय धर्मांतरण कराने वाले और लव जिहाद गैंग का खुलासा किया है। जिसमें दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका जबरन धर्मांतरण करवाता था। लड़कियों का ब्रेनवॉश कर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया […] The post कुशीनगर में लव जिहाद व धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

Jul 28, 2025 - 18:20
 0
कुशीनगर में लव जिहाद व धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुशीनगर जिले में सक्रिय धर्मांतरण कराने वाले और लव जिहाद गैंग का खुलासा किया है। जिसमें दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका जबरन धर्मांतरण करवाता था। लड़कियों का ब्रेनवॉश कर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जाता था, उनका नाम मुस्लिम नाम से बदलवा दिया जाता था और आधार कार्ड भी फर्जी बनाकर दिया जाता था। कुशीनगर पुलिस ने अभियान चलाकर सेवरही, नेबुआ नौरंगिया और रामकोला से नाबालिग लड़कियों का धर्मांतरण करवाने के मामले का पर्दाफाश किया। इन मामलों में केरल, महाराष्ट्र और नेपाल के कनेक्शन मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में मास्टरमाइंड महिला जैरुन्निशा और अन्य आरोपियों ने भोली-भाली हिन्दू लड़कियों को मुसलमानों के संपर्क में लेकर कई जगहों पर धर्मांतरण करवाकर बाद में मुंबई जैसे शहरों में जबरन देह व्यापार के लिए भेज दिया। कई पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर परिवार को ब्लैकमेल किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं लड़कियों का ब्रेनवॉश करती थीं।

पुलिस ने अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसी घृणित गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में जांच जारी है।

पुलिस ने धर्मांतरण के जाल में फंसी छह नाबालिग लड़कियों को एक सप्ताह के भीतर मुक्त करवाया है। कोई ड्राइवर, कोई मजदूर और कोई परिश्रम से जीवकोपार्जन को तरसने वाला अचानक लड़कियों के अरमान, गिफ्ट, पैसे आदि से कैसे पूर्ति कर रहा था। इसे देखथे हुए पुलिस इनके आय का स्रोत और फंडिंग की भी जांच कर रही है।

एक मामले में, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपराबाजार निवासी शमशाद उर्फ मुन्ना ने 14 वर्षीय नाबालिग हिन्दू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया। 12 जुलाई को पीड़िता के पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शमशाद ने नाबालिग को केरल के पास आंध्र प्रदेश बॉर्डर तक ले जाकर उसका जबरन धर्मांतरण करवाया और उसका नाम बदलकर नरगिस खातून रख दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया

The post कुशीनगर में लव जिहाद व धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का खुलासा, आठ गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।