अद्भुत कथक नृत्य बैले पर श्रीराम की शक्ति पूजा

अयोध्या, 04 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना और कला विदुषी डॉ. विजया शर्मा और उनकी सुयोग्य शिष्याओं ने आज श्री रामलला के मन्दिर परिसर में श्री राम की शक्ति पूजा के विभिन्न प्रसंगों को कथक नृत्य बैले के माध्यम से जीवंत कर दिया। मनोहारी प्रस्तुति से सभी भाव विभोर हो उठे। भाव, लय एवं नृत्य के तकनीकी […] The post अद्भुत कथक नृत्य बैले पर श्रीराम की शक्ति पूजा appeared first on VSK Bharat.

Apr 5, 2025 - 05:54
 0  18
अद्भुत कथक नृत्य बैले पर श्रीराम की शक्ति पूजा
अयोध्या, 04 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना और कला विदुषी डॉ. विजया शर्मा और उनकी सुयोग्य शिष्याओं ने आज श्री रामलला के मन्दिर परिसर में श्री राम की शक्ति पूजा के विभिन्न प्रसंगों को कथक नृत्य बैले के माध्यम से जीवंत कर दिया। मनोहारी प्रस्तुति से सभी भाव विभोर हो उठे। भाव, लय एवं नृत्य के तकनीकी पक्ष में निष्णात डॉ. विजया शर्मा और उनकी टोली ने श्री राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को नृत्य बिम्बों एवं दृश्यों के सृजन से ऐसा उकेरा कि सभी वाह वाह कर उठे।
https://x.com/editorvskbharat/status/1908182460065562957
युद्ध प्रयास विफल होते देख श्री राम की सेना में निराशा का भाव, जीत का संशय सहित श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अन्य प्रसंगों को नृत्य गतियों, संरचनाओं, मुद्राओं, उत्कृष्ट भाव भंगिमाओं से मनोहारी बनाया। सितार पर डॉ. नवीन मिश्रा, तबला पर राजीव शुक्ला, हारमोनियम पर नमन सिंह, गायन में डॉ. राजकुमारी शर्मा ने अपनी दक्षता दिखाई।

The post अद्भुत कथक नृत्य बैले पर श्रीराम की शक्ति पूजा appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

@Dheeraj kashyap युवा पत्रकार- विचार और कार्य से आने वाले समय में अपनी मेहनत के प्रति लगन से समाज को बेहतर बना सकते हैं। जरूरत है कि वे अपनी ऊर्जा, साहस और ईमानदारी से र्काय के प्रति सही दिशा में उपयोग करें , Bachelor of Journalism And Mass Communication - Tilak School of Journalism and Mass Communication CCSU meerut / Master of Journalism and Mass Communication - Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University पत्रकारिता- प्रेरणा मीडिया संस्थान नोएडा 2018 से केशव संवाद पत्रिका, प्रेरणा मीडिया, प्रेरणा विचार पत्रिका,