REET-2024 का रिजल्ट आज:27-28 फरवरी को हुए एग्जाम में शामिल हुए थे 13.77 लाख कैंडिडेट्स

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी गुरुवार को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा दोपहर 3:15 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार- 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में एग्जाम हुआ था। इसमें कुल 13 लाख 77 हजार 256 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। एग्जाम में लेवल-वन के 4 लाख 6 हजार 953 और लेवल-2 के 9 लाख 70 हजार 303 कैंडिडेट्स बैठे थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन आए थे। एक महीने पहले जारी की थी आंसर-की राज्य के 41 जिलों में कुल 1731 परीक्षा केंद्र पर REET हुई थी। बोर्ड ने एक महीने पहले REET-2024 की आंसर-की जारी की थी। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 19 मार्च की रात को ही पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। लेवन -वन प्रथम शिफ्ट के पेपर देखने के लिए करें क्लिक लेवन -टू दूसरी शिफ्ट के पेपर देखने के लिए करें क्लिक लेवन -टू तीसरी शिफ्ट के पेपर देखने के लिए करें क्लिक

May 8, 2025 - 04:47
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -