कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की निर्भया जैसा हाल, सीएम ममता ने बोला फांसी हो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने का भी ऐलान किया है।

Aug 10, 2024 - 13:50
Aug 10, 2024 - 14:25
 0
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की निर्भया   जैसा हाल, सीएम ममता ने बोला फांसी हो

डॉक्टर हत्याकांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, CM ममता बनर्जी ने दोषी के लिए मांगी फांसी

ममता के राज्य में निर्भया  जैसा कैस सामने आया है  ममता बनर्जी ने दोषीओ को फांसी की सजा देने की मांग की है कोलकाता के सरकारी आर.के कार मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला  है महिला की बर्बरता से हत्या की गई है और हस हत्याकांड के बाद से पुरे कोलकाता में और पुरे   देश में  में इस घटना को लेकर गुस्सा है

 

मृतका की मां से मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात

सीएम ने घटना पर चिंता जाहिर की. साथ ही शुक्रवार शाम को मृतका की मां से फोन पर बात कर राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से राज्य सरकार पर भरोसा रखने का आह्वान किया. आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. आरोपी बच नहीं पायेगा.




कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या, सीएम ममता बनर्जी ने दोषियों के लिए मांगी फांसी कोलकाता के आर.के. कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने का भी ऐलान किया है।

 

निर्भया केस से हो रही है तुलना  हत्याकांड की बर्बरता को देखते हुए इसे दिल्ली के निर्भया केस से जोड़ कर देखा जा रहा है  महिला डॉक्टर का शव कॉलेज के सेमिनार हॉल से बरामद हुआ, जिसमें कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। डॉक्टरों और नर्सों ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के लिए फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए। उन्होंने कहा, "यह एक बेहद गंभीर अपराध है, और मैं चाहती हूं कि इसकी सुनवाई तेजी से हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।"

 

भाजपा की सीबीआई जांच की मांग इस घटना ने राजनीतिक विवाद को भी जन्म दे दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

 

 छात्र नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हें और  मेडिकल कॉलेज के छात्र भी इस हत्याकांड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा, "यह घटना हमारी सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है। एक डॉक्टर की उसके ही संस्थान में दुष्कर्म के बाद हत्या हो जाना बेहद दुखद है।

 

इस बीच, मृतक डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया कि मामले की सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा गठित 11 सदस्यीय जांच समिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं

 

इस हत्याकांड ने कोलकाता के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है, और सभी की निगाहें अब इस मामले पर टिकी हुई हैं। आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या: दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, पश्चिम बंगाल में हड़कंप

पश्चिम बंगाल के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है, और मामले की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

घटना की अभी तक मिली जानकारी शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला। वह छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात को ड्यूटी पर तैनात थी। शव के गुप्तांग, आंखों और मुंह से खून बह रहा था, जिससे यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिसमें गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है

पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़िता के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं, जिनमें गाल, नाक, होंठ, और गर्दन शामिल हैं। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या की संभावना से साफ इनकार किया और कहा कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई है।



पीड़िता के पिता ने भी अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ अस्पताल के अंदर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान इसके सबूत हैं। अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि अस्पताल के अधिकारी जांच में देरी क्यों कर रहे हैं।"

विरोध और मांगें घटना के बाद अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने भी इस घटना की त्वरित जांच की मांग करते हुए रैली निकाली है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया घटना के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। राज्य सरकार की इसमें नाकामी है उनकी पुलिस क्या कर रही है अभी तक किसी को गिरफ्तार क्यों नही किया  है 

कोलकाता पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट से अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी। इस घटना ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

 
अमित मालवीय X  पर लिखा है 

यह ममता बनर्जी की शर्म की बात है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभी रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में उतर आए हैं। उनकी मांगों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल सरकार के डॉक्टरों को राज्य सरकार की जांच पर कितना कम भरोसा है। मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए और गरीब असहाय परिवार को हाईकोर्ट के हस्तक्षेप की मांग करते हुए इधर-उधर भटकना नहीं चाहिए। मामले को दबाने की बेशर्मी से कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|