EVM विवाद पर BJP का पलटवार कहा- ईवीएम नहीं, कांग्रेस की हार का कारण है आरबीएम,

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर उठाए गए सवालों का करारा जवाब दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को हार का कारण ईवीएम में नहीं, […]

Nov 28, 2024 - 05:45
 0
EVM विवाद पर BJP का पलटवार कहा- ईवीएम नहीं, कांग्रेस की हार का कारण है आरबीएम,
evm vivad bjp ka palatwar congress leadership par sawal

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर उठाए गए सवालों का करारा जवाब दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को हार का कारण ईवीएम में नहीं, बल्कि अपने नेतृत्व में तलाशना चाहिए।

भाजपा का तंज

संबित पात्रा ने कहा- “महाराष्ट्र में महायुति ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस वहां पूरी तरह समाप्त हो गई है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेताओं की निराशा उनके चेहरों पर साफ झलक रही है। खरगे जी कहते हैं कि हमें ईवीएम नहीं चाहिए। लेकिन सच यह है कि समस्या मशीन की नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व की है। हम ईवीएम यानी एनर्जी, विकास और मेहनत के कारण जीत रहे हैं और कांग्रेस आरबीएम यानी ‘राहुल का खराब प्रबंधन’ के कारण हार रही है।”

हर संस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर संस्थानों की साख पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- “कांग्रेस न्यायपालिका, चुनाव आयोग और सीबीआई जैसे संस्थानों पर भी भरोसा नहीं करती। अब ईवीएम पर सवाल उठाना उनकी आदत बन गई है। यह उनकी हताशा को दिखाता है।”

अतुलनीय परिश्रम से मिल रही जीत

संबित पात्रा ने कहा- “भाजपा विकास और मेहनत पर विश्वास करती है। यही कारण है कि जनता भाजपा को बार-बार विजयी बना रही है। कांग्रेस को अपने नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है। हम ठीक हैं, लेकिन राहुल गांधी ठीक नहीं हैं।”

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -