बजट में आपके लिए क्या कुछ खास, जानें हमारे साथ

MSP में वृद्धि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Jul 23, 2024 - 11:47
Jul 23, 2024 - 18:46
 0  47
बजट में आपके लिए क्या कुछ खास, जानें हमारे साथ

दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। उन्होंने सुबह 11:03 बजे अपना बजट भाषण शुरू किया। यह उनका सातवां बजट है। पिछले बजट में चुनावी साल होने के कारण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था, जिसमें कोई विशेष नीतिगत बदलाव नहीं किए गए थे और मध्यमवर्ग के लिए कोई खास घोषणाएं नहीं थीं।

बजट 2024 की मुख्य घोषणाएं

वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। महंगाई नियंत्रण में है और आवश्यक वस्तुएं आम जनता की पहुंच में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर है।

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने एक महीने पहले लगभग सभी प्रमुख फसलों के लिए MSP में वृद्धि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

किसानों का सम्मान

1. 5 साल मुफ्त राशन योजना चलती रहेगी
2. दलहन, तिलहन, सब्जी पर फोकस रहेगा
3. सब्जी उगाने के लिए कलस्टर बनेंगे
4. 109 फसलों पर सरकार का फोकस
5. 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड 

यूथ की लॉटरी..नौकरी ही नौकरी

1. 5 साल में 4 करोड़ नए रोजगार       
2. नए रोजगार पर 2 लाख करोड़ का खर्च 
3. पहली बार कम सैलरी वालों को सरकारी मदद
4. 1 लाख से कम सैलरी तो 3 हजार रुपये महीना 
5. मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में 30 लाख नौकरी
6. मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां बढ़ेंगी 
7. EPFO के तहत युवाओं को नौकरी देंगे
8. नौकरी के लिए पांच योजनाओं का पैकेज
9. बड़ी कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप
10. बड़ी कंपनियों में 12 महीना इंटर्नशिप, 
11. इंटर्न को 5 हज़ार रुपए महीना


आधी आबादी को मोदी का गिफ्ट
 
1. महिलाओं और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़
2. कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और शिशु गृह 

300 यूनिट सोलर बिजली मुफ्त
1. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कनेक्शन
2. सरकार सोलर बिजली के लिए सब्सिडी देगी
3. रूफटॉप सोलर सिस्‍टम लगाने पर सब्सिडी 


गरीबों को आशियाना

1. पीएम आवास योजना में 3 करोड़ नए घर बनेंगे
2. गांवों और शहरों में बनेंगे तीन करोड़ नए घर, 
3. मजदूरों के लिए नई हाउसिंग स्कीम 
4. मजदूरों के लिए सस्ता घर बनाएगी सरकार


सर्विस सेक्टर के लिए ऐलान 

1. प्राइवेट सेक्टर को सरकारी स्कीम्स के जरिए मदद 
2. कंपनियों को NCLT के जरिए 3.3 लाख करोड़ 
3. विवादों के निपटारे के लिए अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनेंगे
4. रिकवरी के लिए भी अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे
5. शहरों के क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के लिए पॉलिसी 
6. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल 


MSME सेक्टर से भी बंपर रोजगार 
1. 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप 
2. बिजनेस जारी रखने के लिए स्पेशल क्रेडिट प्रोग्राम
3. मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख 
4. देशभर में SIDBI की नई ब्रांच खोली जाएंगी 
5. ईकॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया जाएगा 

आज के बजट पर मुख्य खबरें निम्नलिखित हैं:

  1. वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया 2024-25 का बजट: वित्त मंत्री ने आज संसद में 2024-25 का बजट पेश किया, जिसमें ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

  2. कर ढांचे में बदलाव: इस बजट में व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट कर ढांचे में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मध्यम वर्ग के लिए आयकर में राहत की घोषणा की गई है।

  3. रोजगार सृजन पर ध्यान: सरकार ने नए रोजगार सृजन के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जिसमें स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजनाएँ शामिल हैं।

  4. ग्रीन एनर्जी पर जोर: बजट में ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं के लिए अधिक वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है, ताकि भारत 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन में कमी कर सके।

  5. कृषि क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन: कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया गया है, जिसमें किसानों को सस्ते ऋण और नई तकनीकों का समर्थन शामिल है।

बजट 2024 की 9 प्राथमिकताएं
1. कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
2. रोजगार और कौशल
3. बेहतर मानव संसाधन, सामाजिक न्याय
4. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज
5. शहरी विकास
6. ऊर्जा सुरक्षा
7. इंफ्रास्ट्रक्चर
8. इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट
9. अगली पीढ़ी के सुधार

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।