पहली बार जनगणना के दौरान स्वगणना भी कर सकेंगे लोग

देश की पहली डिजिटल जनगणना में गणनाकर्ता अपने एंड्रायड और एपल फोन पर मोबाइल एप के जरिये नागरिकों का डाटा जुटाएंगे। देश में पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना खुद करने का मौका मिलेगा।

Jul 8, 2025 - 06:14
 0  18
पहली बार जनगणना के दौरान स्वगणना भी कर सकेंगे लोग
पहली बार जनगणना के दौरान स्वगणना भी कर सकेंगे लोग

पहली बार जनगणना के दौरान स्वगणना भी कर सकेंगे लोग

 देश में पहली बार जनगणना के दौरान नागरिक स्वगणना भी कर सकेंगे। स्वगणना के लिए विशेष वेब पोर्टल शुरू किया जाएगा। यह सुविधा राष्ट्रीय जनगणना प्रक्रिया के दोनों चरणों के लिए उपलब्ध होगी।


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश की पहली डिजिटल जनगणना में गणनाकर्ता अपने एंड्रायड और एपल फोन पर मोबाइल एप के जरिये नागरिकों का डाटा जुटाएंगे। देश में पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना खुद करने का मौका मिलेगा। यह सुविधा जनगणना के दोनों चरणों हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस (एचएलओ) और व्यक्तियों की गणना के लिए उपलब्ध होगी।


अधिकारी ने कहा, डिजिटल जनगणना की पहल जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक बनाने की दिशा में परिवर्तनकारी कदम है। पहली बार डाटा एकत्र करने और इसे केंद्रीय सर्वर पर इलेक्ट्रानिक रूप से भेजने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग होगा। इससे जनगणना का डाटा जल्द उपलब्ध हो सकेगा। डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।


एचएलओ या घरों की गणना एक अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में एक फरवरी 2027 से हर घर में रहने वाले लोगों की संख्या, उनका सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा। आगामी जनगणना में जाति गणना भी की जाएगी।


यह अब तक की 16वीं जनगणना होगी तथा स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। इसके लिए 16 जून को अधिसूचना जारी की गई थी। भारत के महापंजीयक ने प्रत्येक चरण के लिए तीन स्तरीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इनमें राष्ट्रीय प्रशिक्षक, मास्टर प्रशिक्षक और फील्ड प्रशिक्षक शामिल होंगे। यह जनगणना राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें जातियों के बारे में भी आकड़ें जुटाए जाएंगे। यह आगे चलकर आरक्षण में बदलाव का आधार बन सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार