मनोहर लाल, महबूबा, मेनका, राज बब्बर की सीटों पर मतदान कल

25 मई को यानी शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इनमें दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए भी इसी चरण में मतदान होगा।

May 24, 2024 - 19:18
May 24, 2024 - 19:21
 0  28
मनोहर लाल, महबूबा, मेनका, राज बब्बर की सीटों पर मतदान कल

मनोहर लाल, महबूबा, मेनका, राज बब्बर की सीटों पर मतदान कल

• छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

2019 के चुनाव में इनमें से 40 सीटों पर भाजपा व उसके सहयोगियों ने दर्ज की थी जीत

देश में चल रहे लोकतंत्र के महापर्व में एक बार फिर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया। इसके साथ ही आठ राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यहां 25 मई को यानी शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इनमें दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट के लिए भी इसी चरण में मतदान होगा। इस सीट पर वैसे तो तीसरे चरण में ही चुनाव मतदान होना था, लेकिन खराब  मौसम चलते इसे छठे चरण के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

 

सात चरणों के इस चुनाव में छठे चरण में जिन चर्चित और दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर लगी है, उनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (करनाल), जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (अनंतनाग राजौरी), केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (संबलपुर), केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और अभिनेता राज बब्बर (गुरुग्राम), केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद), पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (सुल्तानपुर), मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार (उत्तर पूर्वी दिल्ली), नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र) आदि शामिल हैं।


इस चरण में जिन 58 सीटों पर मतदान होगा, 2019 में उनमें से 40 सीटों पर भाजपा और राजग के घटक दलों ने जीत दर्ज की थी। इनमें दिल्ली की सभी सात व हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से छठा चरण सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है गौरतलब है कि लोकसभा के अब तक हो चुके पांच चरणों के चुनाव में औसतन 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे कम 62.2 प्रतिशत मतदान पांचवें 

चरण में हुआ है, वहीं सबसे अधिक69.16 प्रतिशत मतदान चौथे चरण में हुआ है। अंतिम और सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा। छठे चरण में 889 प्रत्याशी मैदान में, सबसे अधिक 223 हरियाणा में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा के हैं, जबकि सबसे कम 20 प्रत्याशी जम्मू-कश्मीर से मैदान में हैं। उप्र में 162 प्रत्याशी, बिहार में 86, दिल्ली में 162, बंगाल में 79, झारखंड में 93 और ओडिशा में 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि इन 58 सीटों पर कुल 1978 लोगों ने नामांकन किया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com