एनटीए के ट्रंक से नीट का पेपर चुराने वाले इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

इंजीनियर पंकज कुमार ने हजारीबाग में चोरी किया था पेपर सीबीआइ की टीम ने पटना और हजारीबाग से की गिरफ्तारी

Jul 17, 2024 - 19:18
 0  3
एनटीए के ट्रंक से नीट का पेपर चुराने वाले इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

एनटीए के ट्रंक से नीट का पेपर चुराने वाले इंजीनियर समेत दो गिरफ्तार

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआइ ने एनटीए के ट्रंक से पेपर चुराने वाले इंजीनियर समेत दो आरोपितों को पटना और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। पटना से गिरफ्तार किया गया पंकज कुमार पेशे से सिविल इंजीनियर है। वह मूल रूप से झारखंड के बोकारो का रहने वाला है और उसने जमशेदपुर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी से 2017 में इंजीनियरिंग (बीटेक) की डिग्री ली है।


वहीं, हजारीबाग से सीबीआइ टीम ने गेस्ट हाउस संचालक राजकुमार सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ एक दिन पहले ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ पटना ले गई। सीबीआइ ने राजकुमार सिंह से संबंधित रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। गेस्ट हाउस से बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिसे सीबीआइ टीम साथ ले गई है।

पटना से गिरफ्तार पंकज पर आरोप है कि जिस ट्रंक से नीट यूजी के प्रश्नपत्र हजारीबाग के परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जा रहे थे, उसमें एक बुकलेट उसी ने गायब किया था। जिसे गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने के लिए उसने राजकुमार सिंह उर्फ राजू को दिया था। सीबीआइ को आशंका है कि प्रश्नपत्र लीक का मास्टरमाइंड हजारीबाग के इसी गेस्टहाउस में आकर रुका था और पेपर को गायब करने में राजकुमार ने आरोपितों की मदद की थी। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों को गेस्ट हाउस में रखकर प्रश्नों के उत्तर भी रटवाए गए थे।

यह भी जानकारी सीबीआइ के हाथ लगी है कि गेस्ट हाउस में रुकने वाला संदिग्ध बिहार से हजारीबाग पहुंचा था और उसके लिए वाहन आदि का इंतजाम भी गेस्ट हाउस संचालक ने ही किया था। हजारीबाग से पूर्व में गिरफ्तार किए गए ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसान उल हक, उप प्राचार्य इम्तियाज आलम व स्थानीय पत्रकार जमालुद्दीन से भी राजकुमार लगातार संपर्क में था। पत्रकार जमालुद्दीन का वह करीबी रहा है।

नीट यूजी पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या अब 29 हो गई है। इनमें 13 आरोपित रिमांड पर हैं। पटना में मामले की जांच में जुटी सीबीआइ टीम रिमांड पर लिए गए 13 आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है। इन आरोपितों से पूछताछ के दौरान ही जांच एजेंसी को पेपर लीक के दो अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद सीबीआइ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

इंजीनियर पंकज कुमार ने हजारीबाग में चोरी किया था पेपर सीबीआइ की टीम ने पटना और हजारीबाग से की गिरफ्तारी

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com