आज के प्रमुख समाचार 29 जून 2025 विशेष जानकारी

आज के प्रमुख समाचार, Today top news 29 June 2025 special information

आज के प्रमुख समाचार 29 जून 2025 विशेष जानकारी
आज के प्रमुख समाचार 29 जून 2025 विशेष जानकारी

आज के प्रमुख समाचार

1-सारे जहां से अच्छा ... के बाद अब अंतरिक्ष से भव्य दिखता है भारत, 41 साल पहले राकेश शर्मा और अब शुभांशु ने प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष से दिखाई भारत की तस्वीर,  मोदी के साथ शुभांशु की बातचीत के दौरान अंतरिक्ष स्टेशन पर गूंजा 'भारत माता की जय' का नारा, प्रधानमंत्री मोदी से बोले शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष में महसूस हो रही बढ़ते भारत की गति, - सोचा नहीं था अंतरिक्ष यात्री बनूंगा, आपके नेतृत्व में सपने साकार करने के मौके देता है भारत|

2- न्यायिक सहिष्णुता से बढ़े राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले अपराध, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा- यह देश की संप्रभुता व एकता के खिलाफ, पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट साझा करने के मामले में जमानत से इन्कार|

3- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- नासूर हैं आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए शब्द, यह संविधान निर्माताओं की मानसिकता से धोखा, सनातन की आत्मा का भी निरादर, सबसे पहले सांसदों-विधायकों को करना चाहिए आंबेडकर के संदेशों का अनुकरण|

 

4- अब खुद लगाए पेड़ काट कर आसानी से बेच सकेंगे किसान, तमाम जटिलताओं को दूर कर कृषि वानिकी से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि भूमि पर पेड़ों की कटाई को आसान बनाने, कृषि वानिकी को बढ़ावा देने की कवायद, केंद्र सरकार ने इस बाबत 19 जून को सभी राज्य सरकारों को पत्र भेजा|

 

5-  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- 1975 से 1977 का संक्षिप्त काला कालखंड भारत के हर नागरिक के जीवन को प्रभावित करने वाला, वंशवादी महत्वाकांक्षाओं के कारण लगा आपातकाल, भारतीय लोकतंत्र और संविधान का सबसे अंधकारमय दौर ना भूलें, ना क्षमा करें|

6- देश के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान, उच्च शिक्षा में जीईआर को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने तेज किए प्रयास,एनईपी-2020 में जीईआर 2035 तक 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य|

 

7-अमित शाह ने कहा- भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें युवा, हमें ऐसा देश बनाना है, जो आजादी के शताब्दी वर्ष में हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हो|

8- देश में पहली बार बिहार में मोबाइल एप से हुआ मतदान|

9- न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा - संयुक्त भारत के लिए एक संविधान की आंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ था अनुच्छेद 370'|

10- आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले आइपीएस अधिकारी पराग जैन बने रा प्रमुख, श्रीलंका और कनाडा में भारतीय मिशनों में भी किया है काम|

11- पीएम मोदी बोले- संतों के अमर विचारों के कारण भारत सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता है, पीएम को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से विभूषित किया गया|

12- राजस्थान के बहज गांव में मिले महाभारत व मौर्य काल के अवशेष, एएसआइ ने संस्कृति मंत्रालय को सौंपी खोदाई में सामने आए तथ्यों पर रिपोर्ट, मथुरा से 50 किमी की दूरी पर है गांव, पुरातात्विक संरक्षित क्षेत्र हो सकता है घोषित|

 

13- राहुल गांधी को अपने दृष्टिकोण के बारे में बताएगा संघ, शताब्दी वर्ष में संघ का शुरू होगा गृह संपर्क अभियान, गोष्ठी व हिंदू सम्मेलन होंगे, देश के 30 करोड़ परिवारों तक संघ बनाएगा पहुंच|

14- मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को हराया,तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं मंधाना |

 

15- भारत की प्रतिभाशाली खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।