देश की हुंकार, आतंकवाद के सफाये को तत्पर है मोदी सरकार, 92 प्रतिशत भारतीयों ने माना

-देश की हुंकार, आतंकवाद के सफाये को तत्पर है मोदी सरकार, 92 प्रतिशत भारतीयों ने माना

देश की हुंकार, आतंकवाद के सफाये को तत्पर है मोदी सरकार, 92 प्रतिशत भारतीयों ने माना

-देश की हुंकार, आतंकवाद के सफाये को तत्पर है मोदी सरकार, 92 प्रतिशत भारतीयों ने माना,

पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया, 73 प्रतिशत लोगों कीराय-सैन्य कार्रवाई से बेहतर हुई अंतरराष्ट्रीय छवि|

 

: आपरेशन सिंदूर को सफलता का सिंदूरी रंग भारतीय जनमानस पर भी चढ़ गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई को जनता का भारी समर्थन हासिल है। इस हवाई हमले ने ना केवल व्यापक स्वीकृति प्राप्त की है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय छवि को भी काफी मजबूत किया है। देशव्यापी सर्वेक्षण में यह बात स्पष्ट तौर पर सामने आई कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है और वह आतंकवाद के समूल नाश को लेकर तत्पर है।

यह देशव्यापी जनमत सर्वेक्षण 'आइएएनएस-मैट्रिज न्यूज कम्यूनिकेशंस' ने कराया है। 9-15 मई के बीच देशभर से 7,463 लोग सर्वे में शामिल किए गए। सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार देश में 92% लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सैन्य कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार आधंकवाद के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करने में सक्षम है। 66% लोगों का मानना है कि आपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को सबक सिखाने में पूरी तरह सफल रहा, जबकि 18% ने इसे आंशिक रूप से सफल माना। केवल नौ प्रतिशत लोगों ने इसे बिल्कुल असफल बताया। क्या परमाणु बम से लैस पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है तो 72% उत्तरदाताओं ने इसे 'सदी की बड़ी सफलता' करार दिया, जबकि 78% ने सहमति जताई कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु निरोधक ढाल को सफलतापूर्वक भेद दिया है। 74% लोगों ने कहा कि आपरेशन के बाद पीएम मोदी की नागरिकों के बीच लोकप्रियता बढ़ी है। 69% का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक मंच पर व्यक्तिगत छवि भी मजबूत हुई है। 

           विपक्षी दलों के सवाल को माना राजनीति से प्रेरित विपक्षी दलों ने आपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए हैं। 57% लोगों ने इन आलोचनाओं को खारिज करते हुए उन्हें राजनीति से प्रेरित माना। कहा कि विपक्ष आपरेशन सिंदूर का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रहा है। केवल 27 प्रतिशत ने महसूस किया कि उठाए गए सवाल उचित थे।

 

मोदी पाकिस्तान को सबक सिखाने में सक्षम

नेतृत्व की ताकत के संदर्भ में एक में एक तुलनात्मक प्रश्न में 42% ने नरेन्द्र मोदी को इंदिरा गांधी पर प्राथमिकता दी, जबकि 29% ने पूर्व प्रधानमंत्री का चयन किया। जब पूछा गया कि उन्हें कौन 'पाकिस्तान को सबक सिखाने में सबसे सक्षम लगता है तो 70% ने मोदी का नाम लिया, जबकि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को एकल अंकों में समर्थन मिला। जब 'आपरेशन सिंदूर' के नाम के बारे में पूछा गया तो 76% ने इस नाम का समर्थन किया, जो प्रतीकात्मक और रणनीतिक स्वीकृति को दर्शाता है।

 

74 प्रतिशत जनता कामत-पीएम मोदी की भारत में लोकप्रियता बढ़ी

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारतीय सैन्य बलों की पाकिस्तान में किए गए आपरेशन सिंदूर के समर्थन में सोमवार को मुंबई में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली