रामदास आठवले का विपक्ष पर निशाना: ईवीएम पर भ्रम फैलाने का आरोप, आरपीआई के विस्तार पर दिया जोर

लखनऊ । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी संविधान को लेकर भ्रम फैलाते हैं लेकिन महाराष्ट्र की जनता ने उनके झूठ को नकार दिया। विपक्ष बेकार के मुद्दों को उठाता रहता है और स्वयं की समीक्षा नहीं करता।

Nov 29, 2024 - 14:02
Nov 29, 2024 - 15:34
 0
रामदास आठवले का विपक्ष पर निशाना: ईवीएम पर भ्रम फैलाने का आरोप, आरपीआई के विस्तार पर दिया जोर

रामदास आठवले का विपक्ष पर निशाना: ईवीएम पर भ्रम फैलाने का आरोप, आरपीआई के विस्तार पर दिया जोर

लखनऊ। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शुक्रवार को लखनऊ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान और ईवीएम को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में विपक्ष की हार को जनता का सटीक फैसला बताया।

गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में आठवले ने कहा कि राहुल गांधी अब ईवीएम हटाने की मांग को लेकर यात्राएं निकाल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "ईवीएम भाजपा सरकार के कार्यकाल में नहीं आई। अगर बैलेट पेपर से चुनाव कराना है, तो एनडीए इसके लिए भी तैयार है। बैलेट पेपर से भी एनडीए को और ज्यादा सफलता मिलेगी।" उन्होंने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जीत पर विपक्ष ईवीएम पर सवाल नहीं उठाता, जबकि हार पर ईवीएम को दोष देता है।

आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में देश का व्यापक विकास किया, लेकिन विपक्ष इसे स्वीकारने को तैयार नहीं है।"

उत्तर प्रदेश में आरपीआई का बढ़ता जनाधार

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आरपीआई (आठवले) का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में 50 से अधिक नेता विभिन्न दलों को छोड़कर आरपीआई में शामिल हुए हैं। इनमें सुहेलदेव समाज पार्टी के 26, समाजवादी पार्टी के 4 और बहुजन समाज पार्टी के 20 नेता शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य भर से करीब 20,000 नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

आठवले ने घोषणा की कि आरपीआई (आठवले) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में 2026 के जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एनडीए में आरपीआई को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए कहा कि यदि पार्टी को अपना दल, निषाद पार्टी और सुहेलदेव समाज पार्टी की तरह गठबंधन में शामिल किया जाए, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और ज्यादा सीटें जीत सकती है।

विपक्ष पर तीखा हमला

आठवले ने विपक्ष को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह देते हुए कहा कि "विपक्ष बेकार के मुद्दे उठाता है और हार के बाद आरोप-प्रत्यारोप करता है। लेकिन जनता विकास को समझती है और सही फैसला करती है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|