पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा उत्तर भारत

मौसम का मिजाज कई हिस्सों में 45 के पार पहुंच सकता है अधिकतम तापमान, मौसम विभाग ने उत्तर- पश्चिम भारत के लिए जारी किया 'आरेंज अलर्ट

May 17, 2024 - 06:29
May 17, 2024 - 12:31
 0  42
पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा उत्तर भारत

पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा उत्तर भारत

मौसम का मिजाज कई हिस्सों में 45 के पार पहुंच सकता है अधिकतम तापमान, मौसम विभाग ने उत्तर- पश्चिम भारत के लिए जारी किया 'आरेंज अलर्ट

नई दिल्लीः बलूचिस्तान से चलने वाली शुष्क हवा ने उत्तर भारत में मौसम के मिजाज को भी गर्म कर दिया है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान का बड़ा हिस्सा लू की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग (आइएमडी) को आशंका है कि दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच सकता है। आइएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से के लिए लू का 'आरेंज अलर्ट' जारी किया है। ज्ञात हो, किसी क्षेत्र विशेष में सामान्य से चार डिग्री से अधिक तापमान हो जाने पर वहां लू की स्थितियां बनती हैं।


मौसम के लिहाज से पूरा देश अभी दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दक्षिण भारत में अभी तेज बारिश हो रही है तो उत्तरी हिस्से में प्रचंड गर्मी के हालात बन रहे हैं। अगले पांच दिनों तक लू राजस्थान व गुजरात से होते हुए पूरे उत्तर भारत को चपेट में ले लेगी। राजस्थान के गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री था। निजी एजेंसी स्काईमेट का अनुमान है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से का अधिकतम तापमान कहीं-कहीं 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हवा में नमी की मात्रा लगभग नहीं के बराबर होगी। जब यह गर्म हवा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उप्र की ओर आएगी तो कई जिलों में लू का खतरा बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्म हवा का असर उप्र के बाकी हिस्से, बिहार, मप्र के उत्तरी भाग, झारखंड व ओडिशा तक पड़ सकता है।

यहां का तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है। हरियाणा के रेवाड़ी, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व मेवात जिले के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक उछाल आ सकता है। पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, मनसा, तरनतारन, फरीदकोट एवं मोगा जिलों में लू चल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं किन सामान्य तौर पर मई के मध्य में दो से तीन दिनों तक उत्तर भारत में लू चलती है। किंतु इस बार पांच से छह दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। राजस्थान, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की आशंका है। दक्षिणी यूपी भी गर्मी से बेहाल हो सकता है। हालांकि बिहार-झारखंड एवं बंगाल में गर्मी का असर तीन-चार दिनों तक ही रहेगा। उसके बाद यहां मानसून पूर्व बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो सकता है।


बठिंडा का तापमान 45.7 डिग्री पहुंचा


अनुसार, पंजाब में गुरुवार को भीषण गर्मी पड़ी। बठिंडा सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की धूप और वनों में लगी आग के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शिमला का अधिकतम तापमान 27.6 और ऊना का 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Chahat Tyagi हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। bjmc ccsu meerut or macm ccsu meerut