संभल सीओ अनुज चौधरी का नया बयान: 'वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं'

New statement of Sambhal CO Anuj Chaudhary , संभल सीओ अनुज चौधरी का नया बयान: 'वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं, संभल, यूपी समाचार, अनुज चौधरी बयान, सीओ अनुज चौधरी, संभल सीओ, ईद 2025, होली 2025, पीस कमेटी बैठक, भाईचारा, गुझिया और सेवइयां, संभल पुलिस, यूपी पुलिस, धार्मिक सौहार्द, नवरात्रि, रामनवमी, उत्तर प्रदेश समाचार, अनुज चौधरी विवाद, संभल न्यूज, ताजा खबर, हिंदू-मुस्लिम एकता

संभल सीओ अनुज चौधरी का नया बयान: 'वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं'

संभल सीओ अनुज चौधरी का नया बयान: 'वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं'

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शांति व्यवस्था को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी का नया बयान चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले 'साल में 52 जुम्मे, एक दिन होली' वाले बयान को लेकर विवादों में आए सीओ अनुज चौधरी ने इस बार भाईचारे की मिसाल देते हुए कहा, "वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं।"

पीस कमेटी की बैठक में क्या हुआ?

ईद, नवरात्रि और रामनवमी के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सीओ अनुज चौधरी और एएसपी श्रीशचंद्र समेत कई स्थानीय अधिकारी और समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।

बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा, "अगर मेरा बयान गलत था तो किसी ने इसे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं दी? सजा क्यों नहीं दिलवाई? क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं कहा था। मैंने दोनों धर्मों के लिए बराबर बोला था।"

'भाईचारे को बढ़ावा देना जरूरी'

इसके बाद सीओ अनुज चौधरी ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भाईचारा तभी बना रहेगा जब हम एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा, "अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं, तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी।"

पहले भी दे चुके हैं बयान

गौरतलब है कि इससे पहले सीओ अनुज चौधरी ने होली के मौके पर कहा था, "साल में 52 जुम्मे होते हैं, लेकिन होली सिर्फ एक दिन आती है।" इस बयान को लेकर कई संगठनों ने विरोध जताया था, जबकि कुछ लोगों ने इसे सही भी ठहराया था।

अब उनका नया बयान सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

#Sambhal #Eid #Holi #SambhaCO #AnujChaudhary