मध्य प्रदेश: इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को बनाया था निशाना

मध्य प्रदेश: इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को बनाया था निशाना जबलपुर में एक होम्योपैथिक डॉक्टर खालिद खान पर नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. डॉक्टर इलाज के बहाने लड़की का ब्रेनवॉश कर रहा था.

Apr 4, 2025 - 19:37
Apr 4, 2025 - 19:44
 0  19
मध्य प्रदेश: इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को बनाया था निशाना

मध्य प्रदेश: इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को बनाया था निशाना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होम्योपैथिक डॉक्टर पर इलाज की आड़ में नाबालिग लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर खालिद खान को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित क्रेशर बस्ती का है। यहां आरोपी खालिद खान होम्योपैथी क्लीनिक चला रहा था। वह काफी समय से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित नाबालिग लड़की का इलाज कर रहा था। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने लड़की का विश्वास जीतने के बाद उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। साथ ही उसे चमत्कारी इलाज का झांसा देकर झाड़-फूंक और तांत्रिक उपाय दिखाकर प्रभावित करने की कोशिश की गई।

‘इलाज कराओ, धर्म बदलकर जाओ’… डॉक्टर करा रहा था धर्मांतरण, पुलिस ने दबोच लिया

परिजनों को जब लड़की के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ तो उन्होंने मामले की पड़ताल शुरू की और हिंदू संगठनों से संपर्क किया। इसके बाद तिलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि खालिद खान क्षेत्र में भोले-भाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा है और इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

शिकायत के आधार पर तिलवारा थाना पुलिस ने डॉक्टर खालिद खान को उसके क्लीनिक से हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में आरोपी अकेला है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी तरह के और मामले पहले भी सामने आए हैं।

फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे मामलों को समय रहते रोका जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।