18वीं लोकसभा 2024 के प्रमुख तथ्य और आंकड़े
लोकसभा पहुंचने वालों में सबसे अनुभवी सदस्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक हैं। वह लगातार आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीत हुआ

18वीं लोकसभा 2024 के प्रमुख तथ्य और आंकड़े
लोकसभा चुनावों में 797 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें से भाजपा ने सर्वाधिक 69 और कांग्रेस ने 41 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा एवं विधान सभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाला विधेयक संसद से पारित होने के बाद यह पहला चुनाव था, हालांकि यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है।
-
सांसदों का अनुभव:- 543 में से 536 सांसद 41 पार्टियों से हैं, जबकि 7 निर्दलीय हैं। सबसे अनुभवी सदस्य वीरेंद्र कुमार खटीक (भाजपा) हैं, जो लगातार आठवीं बार सांसद बने हैं।
-
पहली बार चुने गए सांसद:- 280 सांसद पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। 116 दूसरी बार, 74 तीसरी बार, 35 चौथी बार, 19 पांचवीं, 10 छठी, 7 सातवीं और 1 सांसद आठवीं बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। 16 सांसद पहले राज्यसभा सदस्य रहे हैं।
-
पार्टियों का प्रतिनिधित्व:- 64% (346 सीटें) राष्ट्रीय दलों को, 33% (179 सीटें) राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को, और 11 सीटें गैर-मान्यता प्राप्त दलों को मिली हैं। शीर्ष 10 पार्टियों के हिस्से 479 सांसद आए हैं।
-
पार्टी बदलने वाले सांसद:- 9 सांसद पार्टी बदलकर और 8 अपनी पार्टी तोड़कर नई पार्टी से चुनाव जीते हैं।
-
सांसदों की शिक्षा:- 78% सांसद स्नातक या इससे ऊपर की पढ़ाई वाले हैं, और 5% के पास डॉक्टरेट है। 22% सांसद कभी कॉलेज नहीं गए हैं।
-
सांसदों का व्यवसाय:- 48% समाजसेवी, 37% किसान, 32% व्यापारी, 7% कानूनविद्, 4% चिकित्सक, 3% कलाकार, 3% शिक्षक और 2% सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं।
-
महिला सांसद:- 74 महिला सांसद चुनी गई हैं, जिसमें से 16% की उम्र 40 वर्ष से कम है। 41% महिला सांसद पुनः चुनी गई हैं। महिला आरक्षण के हिसाब से 33% सीटें महिलाओं को मिलनी चाहिए, लेकिन इस बार केवल 14% सीटें ही महिलाओं को मिली हैं।
-
सांसदों की उम्र:- औसत उम्र 56 वर्ष है। 11% सांसद 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज (25 वर्ष) हैं। सबसे उम्रदराज सांसद टीआर बालू (82 वर्ष) हैं। 38% सांसद 41-55 वर्ष की आयु के और 52% 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
-
मुख्य दलों का प्रतिनिधित्व:- भाजपा के 240, कांग्रेस के 99, समाजवादी पार्टी के 37, तृणमूल कांग्रेस के 29, द्रमुक के 22, तेलुगू देशम पार्टी के 16, जनता दल यूनाइटेड के 12, शिवसेना-यूबीटी के 9, एनसीपी-एसपी के 8 और शिवसेना के 7 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। इन दलों के सदस्यों की संख्या 479 है, जिनमें 204 विपक्षी गठबंधन इंडिया के और 275 एनडीए के घटक दल हैं।
-
विविधता:- 78% सांसद स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। 22% सांसद कॉलेज नहीं गए। 48% समाजसेवी, 37% किसान, 32% व्यापारी, 7% कानूनविद्, 4% चिकित्सक, 3% कलाकार, 3% शिक्षक और 2% सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं।
What's Your Reaction?



