भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोइंग

यूनाइटेड लांच अलायंस एटलस वी. राकेट और बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को शनिवार यानी एक जून को दोपहर 12.25 बजे कैनेडी स्पेस सेंटर से लांच करने के लिए प्रयासरत है।

May 24, 2024 - 19:39
 0  15
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोइंग

अगले महीने सुनीता विलियम्स तीसरी बार भरेंगी अंतरिक्ष में उड़ान 

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के संचालन दल का नेतृत्व करेंगीं। अगले महीने सुनीता तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार हैं। एक जून से पांच जून के बीच शुरू होने वाली अंतरिक्ष यात्रा इस महीने की शुरुआत में एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थगित करनी पड़ी थी।

यूनाइटेड लांच अलायंस एटलस वी. राकेट और बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को शनिवार यानी एक जून को दोपहर 12.25 बजे कैनेडी स्पेस सेंटर से लांच करने के लिए प्रयासरत है।

उड़ान के लिए दूसरा प्रयास दो जून, रविवार को होगा और बुधवार पांच जून को दूसरा और गुरुवार छह जून को तीसरा प्रयास किया जाएगा। डा. दीपक पांड्या और बोनी पांड्या की बेटी 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स एक बार फिर इतिहास रचेंगी। वह साल 2006 व 2012 में दो बार अंतरिक्ष जा चुकी हैं। विलियम्स ने दो मिशनों में अंतरिक्ष में 322 दिन बिताए हैं,

जो अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने बतौर महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे अधिक स्पेसवाक समय के लिए रिकार्ड रखती थी क्योंकि उन्होंने सात स्पेसवाक में 50 घंटे और 40 मिनट बिताए थे। सुनीता ने दूसरी अंतरिक्ष उड़ान 14 जुलाई 2012 को भरी थी। सुनीता ने 50 घंटे 40 मिनट स्पेसवाक करके नया रिकार्ड बनाया था। सुनीता विलियम अंतरिक्ष यात्रा में अपने साथ भगवान गणेश की मूर्ति, उपनिषद के साथ-साथ समोसे भी लेकर गईं थी। 18 नवंबर, 2012 को उनका दूसरा मिशन खत्म हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com