रामलीला मैदान की महारैली में ताकत दिखाएगा आइएनडीआइ

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले, सीएम का पद संभालने की तैयारी में सुनीता केजरीवाल

Mar 30, 2024 - 21:19
Mar 30, 2024 - 21:27
 0  6
रामलीला मैदान की महारैली में ताकत दिखाएगा आइएनडीआइ

रामलीला मैदान की महारैली में ताकत दिखाएगा आइएनडीआइ

  • विपक्षी गठबंधन की 31 मार्च को प्रस्तावित महारैली को दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
  • राहुल, खरगे, उद्धव, तेजस्वी, अखिलेश, चम्पाई सोरेन, भगवंत मान रहेंगे मौजूद
  1. केजरीवाल की पत्नी शुरू कर सकती हैं सियासी पारी

Arvind Kejriwal News: सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया 'केजरीवाल को आशीर्वाद'  अभियान, वॉट्सऐप नंबर किया जारी; करना होगा ये काम - Sunita Kejriwal launches  Kejriwal Ko Ashirwad ...

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता उनका संदेश लेकर वह दो बार जनता के सामने आ चुकी हैं और इसी को देखते हुए उनके राजनीति में सक्रिय होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महारैली में भी केजरीवाल का संदेश लेकर जनता के सामने वह आ सकती हैं। आप रणनीतिकारों का मानना है कि महारैली की सफलता का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

आबकारी घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइ की रामलीला मैदान में 31 मार्च को प्रस्तावित महारैली को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। महारैली का नारा, तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, रहेगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, शिवसेना (यूटीबी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन आदि मौजूद रहेंगे।


आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को इस महारैली में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख राजनीतिक नेता और आइएनडीआइए के सदस्यों में नेशनल कान्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, सीपीआइ एम के सीताराम येचुरी, टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन, डीएमके के तिरुचि शिवा, जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सौरेन भी रैली में शामिल होंगी।


आप के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार वे रविवार को रामलीला मैदान में महारैली के रूप में बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं, जहां से वे 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। राय ने कहा कि रैली में जर्मनी व अमेरिका के बाद यूएन ने उठाया सीएम की गिरफ्तारी का मुद्दा

हरदीप ने सुनीता की तुलना राबड़ी देवी से की

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले, सीएम का पद संभालने की तैयारी में सुनीता केजरीवाल

Hardeep Puri said that Sunita Kejriwal is preparing to take over as CM

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केजरीवाल का राजनीतिक जीवन अब कुछ समय का रह गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने पर बिहार के तत्कालीन सीएम लालू यादव ने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था। अब केजरीवाल भी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपना चाहते हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सुनीता केजरीवाल ही हैं, जिनके नाम पर पार्टी एकजुट है।

पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल कीअनुपस्थिति में वह अपनी सक्रियता बढ़ाएं। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी की रणनीति सीएम की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर जनता से सहानुभूति लेना है। इसे सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही बेहतर ढंग से उठाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com