सहारनपुर में पठानपुरा गाँव में मकान पर लगाया 'बिकाऊ' का पोस्टर
पठानपुरा में पीड़ित द्वारा घर के बाहर लगाया गया 'मकान बिकाऊ' का पोस्टर
मकान पर लगाया 'बिकाऊ' का पोस्टर
सहारनपुर : देववंद पठानपुरा मोहल्ला निवासी महताब ने गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर परिवार के साथ मोहल्ले से पलायन करने का पोस्टर अपने मकान पर चस्पा किया।
पोस्टर में लिखा है कि हिस्ट्रीशीटर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है और नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। महताब ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथी उसे मकान नहीं बनाने दे रहे। बताया कि पूर्व में उक्त लोगों ने उसकी पिटाई की थी।
आरोप है कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जावेद समेत इकबाल व अजीम पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जबकि उक्त हिस्ट्रीशीटर रासुका समेत लूट, डकैती व हत्या समेत अनेकों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। महताब ने पुलिस से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उधर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।