दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, नेताओं ने किया समर्थन
Campaign to make Delhi free from garbage, leaders supported, दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, नेताओं ने किया समर्थन
दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, नेताओं ने किया समर्थन
नई दिल्ली। दिल्ली को साफ-सुथरा और कूड़े से मुक्त बनाने के लिए 1 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की है, जिसमें दिल्ली के हर कोने को साफ कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के समय स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया था। “देश स्वच्छ रहेगा तभी स्वस्थ रहेगा। मैं MCD और मुख्यमंत्री का इस सराहनीय अभियान के लिए धन्यवाद करता हूं,” उन्होंने कहा।
दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से पूरी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की है। दिल्ली नगर निगम ने कूड़े से मुक्त दिल्ली बनाने के लिए यह कदम उठाया है और इसमें सभी लोग सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।”