दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने किया समर्थन
Campaign to make Delhi free from garbage, BJP leader Satish Upadhyay supported, दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने किया समर्थन,
दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का अभियान, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने किया समर्थन
नई दिल्ली। भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के समय देशवासियों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि "देश स्वच्छ रहेगा तभी स्वस्थ रहेगा" का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त से 30 अगस्त तक "दिल्ली को कूड़े से आजाद" करने के विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत दिल्ली के हर कोने को साफ करने, कचरा हटाने और हवा को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री और नगर निगम (MCD) के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “मैं MCD और मुख्यमंत्री का इस सराहनीय अभियान के लिए धन्यवाद करता हूं। दिल्ली को साफ-सुथरा बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है, और यह तभी संभव है जब सभी लोग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं।”