बेंगलुरु में नाबालिग का अपहरण और हत्या, 5 लाख की फिरौती मांगने का आरोप
Minor kidnapped and murdered in Bengaluru, accused of demanding ransom of Rs 5 lakh, बेंगलुरु में नाबालिग का अपहरण और हत्या, 5 लाख की फिरौती मांगने का आरोप,
बेंगलुरु में नाबालिग का अपहरण और हत्या, 5 लाख की फिरौती मांगने का आरोप
बेंगलुरु, कर्नाटक। अरकेरे क्षेत्र के शांतिनिकेतन ब्लॉक निवासी एक नाबालिग का कल बन्नेरघट्टा के पास कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।
जैसे ही अपहरणकर्ताओं को पता चला कि नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को आधा जला दिया। नाबालिग का शव बन्नेरघट्टा के कग्गलीपुर रोड स्थित एक सुनसान इलाके में बरामद हुआ।
ग्रामीण बेंगलुरु के पुलिस अधीक्षक सी.के. बाबा ने बताया कि अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।