फिर झुग्गी में प्रवास पर पहुंचे भाजपाई

फिर झुग्गी में प्रवास पर पहुंचे भाजपाई, BJP workers again migrate to slums, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से लेकर सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवास में हुए शामिल, प्रवास के दौरान लोगों से बात कर जानीं समस्याएं, बच्चों के साथ कैरम और लूडो खेला

फिर झुग्गी में प्रवास पर पहुंचे भाजपाई  BJP workers again migrate to slums

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से लेकर सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवास में हुए शामिल
प्रवास के दौरान लोगों से बात कर जानीं समस्याएं, बच्चों के साथ कैरम और लूडो खेला

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झुग्गी बस्तियों की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके निदान की समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने एक फिर रविवार को 1,194 झुग्गी बस्तियों में प्रवास किया। झुग्गीवासी की तरह वहीं पर वह रविवार की शाम को पहुंच गए थे और फिर बच्चों के साथ कैरम और लूडो खेला। लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। रात बिताने वालों में खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सभी सांसदों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी शामिल थे।

प्रदेश महामंत्री एवं इस अभियान के संयोजक विष्णु मित्तल ने बताया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा राजीव कैंप, कृष्णा मार्केट झिलमिल, पूर्वी दिल्ली में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। वह बस्ती के नागिरकों के साथ संवाद और भोजन करके मूल समस्याओं को समझेंगे। ग्रेटर कैलाश की झुग्गी बस्ती बिंदुसार कैंप में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रवास किया। भाजपा  नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली ने चंद्रपुरी झुग्गी बस्ती में, राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्याम नगर झुग्गी राजौरी गार्डन में, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद ने जेजे कालोनी पंखा रोड में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन ने सफेदा बस्ती जेजे कैंप कृष्णा नगर में और आदेश गुप्ता ने फ्लाइंग क्लब डीआइडी में, पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बीआर कैंप तीन मूर्ति में रात्रि प्रवास किया। मध्य दिल्ली में आरामबाग की झुग्गी बस्ती  में प्रवास करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि 12 साल से करोल बाग में आप का विधायक है और आप की सरकार है। बावजूद इसके लिए झुग्गी बस्तियों में पानी की समस्या है। सफाई की समस्या है, लेकिन इस पर कोई काम आप सरकार की ओर से नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी और इन झुग्गी बस्तियों में जहां झुग्गी वहीं मकान बनाकर देंगे। इसमें शौचालय होगा रसोई होगी और बड़े कमरे होंगे।