इस्तांबुल में फंसे 400 यात्रियों को विशेष विमानों से लाया गया भारत

इस्तांबुल में फंसे 400 यात्रियों को विशेष विमानों से लाया गया भारत, 400 passengers stranded in Istanbul brought to India by special planes, 12 दिसंबर से तुर्किये के शहर में फंसे थे भारतीय यात्री, आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा विमान तो ली राहत की सांस

इस्तांबुल में फंसे 400 यात्रियों को विशेष विमानों से लाया गया भारत 

400 passengers stranded in Istanbul brought to India by special planes
12 दिसंबर से तुर्किये के शहर में फंसे थे भारतीय यात्री
आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा विमान तो ली राहत की सांस 
तुर्किये के शहर इस्तांबुल में गुरुवार शाम से फंसे इंडिगो के 400 यात्री आखिरकार भारत आ गए। यात्रियों को दो अलग- अलग उड़ानों से भारत लाया गया। इनमें एक उड़ान 200 यात्रियों को लेकर नई दिल्ली तो दूसरी मुंबई पहुंची। तुर्किये से भारत पहुंचे यात्रियों के चेहरे पर राहत का भाव झलक रहा था।

मालूम हो कि 12 दिसंबर को इस्तांबुल एयरपोर्ट से 400 यात्रियों को इंडिगो की दो उड़ानों 6ई12 से नई दिल्ली व 6ई 18 से मुंबई आना था। लेकिन, अचानक एयरलाइंस ने दोनों उड़ानों को पहले विलंबित फिर रद कर दिया। तभी से ये लोग इस्तांबुल में ही फंसे थे।

बताया जा रहा है कि जिन दोनों विमानों में तकनीकी खामी हुई, वे बोइंग विमान हैं और टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए हैं। दोनों एक दशक से भी अधिक पुराने हैं।
सर्वर डाउन होने से परेशान हुए इंडिगो यात्री एक अन्य घटना में आइजीआइ एयरपोर्ट पर यात्रियों को तब काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें पता चला कि इंडिगो का सर्वर डाउन हो गया। हालांकि इंडिगो का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर डाउन नहीं बल्कि स्लो हो गया था, जिस कारण दिक्कत हुई।