प्रतिबंधित सिगरेट के अवैध व्यापार में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार

प्रतिबंधित सिगरेट के अवैध व्यापार में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार, Four accused involved in illegal trade of banned cigarettes arrested

प्रतिबंधित सिगरेट के अवैध व्यापार में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार


 प्रतिबंधित सिगरेट के अवैध व्यापार में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से 66 लाख रुपये मूल्य की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की 6,50,000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की गई हैं। आरोपित गुवाहाटी, असम से सस्ती दरों पर प्रतिबंधित सिगरेट लाकर एनसीआर में पान विक्रेताओं को आपूर्ति करते थे।

पकड़े गए आरोपितों के नाम अनस, साकिब व समीर उर रहमान (तीनों फराश खाना, लाहौरी गेट) व सागर हसवानी (सेक्टर-16, रोहिणी) का रहने वाला है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच संजय कुमार सेन के मुताबिक इंस्पेक्टर महिपाल सिंह को गुवाहाटी, असम से फराश खाना में प्रतिबंधित सिगरेट के दो बड़े स्टाक आने के बारे में सूचना मिली।