30 गेंद में 31 रन बनाकर भी विराट कोहली ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में कोई सूरमा नहीं कर पाया ऐसा

एमए चिदंबरम स्टेडियम में 17 साल बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। वहीं इस मुकाबले में विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया है।

Mar 29, 2025 - 05:33
 0  27
30 गेंद में 31 रन बनाकर भी विराट कोहली ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में कोई सूरमा नहीं कर पाया ऐसा
चेन्नई: 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हराया है। 2008 के बाद आरसीबी ने यह कारनामा किया है। 28 मार्च को खेले गए इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान और रन मशीन ने 30 गेंद में 31 रन बनाए। चेपॉक की मुश्किल विकेट पर विराट ने काफी धीमी पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। विराट कोहली बन गए चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने यह शानदार उपलब्धि 28 मार्च को चेपॉक में सीएसके के खिलाफ आरसीबी के मैच के दौरान हासिल की और उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।इस बड़े मुकाबले से पहले, कोहली धवन से सिर्फ चार रन पीछे थे, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 1,057 रन बना रखे हैं। हालांकि, कोहली अब उनसे आगे निकल गए हैं। उनके नाम 1083 रन हो गए हैं। इतने रन चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में अब तक किसी ने नहीं बनाए हैं।कोहली और धवन के अलावा, इस खास सूची में शामिल अन्य बल्लेबाजों में भारत के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी हैं। हिटमैन ने सीएसके के खिलाफ 896 रन बनाए हैं, वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर 696 रनों के साथ हैं, जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कायरन पोलार्ड 583 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष छह में आखिरी नाम भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का है, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 553 रन बनाए हैं।आरसीबी ने सीएसके को 50 रन से हरायाकप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ चेपॉक में मात दी। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।