हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद लौटी ठंड:कई शहरों का पारा 11 डिग्री तक गिरा, आज 8 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम आज सुबह से ही खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले के कई क्षेत्रों में आज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल के नोर्थ और साउथ पोर्टल पर बर्फबारी के बाद पर्यटकों लाउड स्पीकर से अलर्ट करके वापस मनाली भेजा गया। प्रदेशवासियों ने बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत की सांस ली है। इससे कई शहरों का तापमान बीते 24 घंटे के दौरान ही 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। भुंतर का पारा 10.8 डिग्री लुढ़का भुंतर का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 10.8 डिग्री गिरा है। इसके बाद भुंतर का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी एक दिन में 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद 24.8 डिग्री रह गया है। कांगड़ा का तापमान 24 घंटे में 10.2 डिग्री कम हुआ शिमला के मशहूर टूरिस्ट प्लेस नारकंडा का तापमान 8.2 डिग्री गिरने के बाद 12.8 डिग्री, कुल्लू के बजौरा का पारा 9.4 डिग्री कम होने के बाद 22.8 डिग्री, मनाली का 6.6 डिग्री कम होने के बाद 14.6 डिग्री, मंडी का 5.9 डिग्री लुढ़कने के बाद 26.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के दौरान 5.1 डिग्री कम होने के बाद 30.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। धर्मशाला में 37 मिलीमीटर बारिश वहीं बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 37.0 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला में हुई है। डलहौजी में 21 मिलीमीटर, शिमला और कांगड़ा में सात-सात मिलीमीटर बारिश हुई है। उधर, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी बर्फबारी को देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे है।

Apr 12, 2025 - 11:29
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -