स्वदेशी व्यापारी मंच – देश हित, व्यापार हित, व्यापारी हित

लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में लखनऊ में ‘स्वदेशी व्यापारी जुटान’ की दो दिवसीय राष्ट्रीय योजना बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस उच्च स्तरीय मंथन में राष्ट्र के आर्थिक स्वावलंबन और व्यापारी समाज के उत्थान को लेकर युगांतकारी निर्णय लिए गए। विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल जी, सह संगठक सतीश कुमार […] The post स्वदेशी व्यापारी मंच – देश हित, व्यापार हित, व्यापारी हित appeared first on VSK Bharat.

May 22, 2026 - 08:31
 0
स्वदेशी व्यापारी मंच – देश हित, व्यापार हित, व्यापारी हित

लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में लखनऊ में ‘स्वदेशी व्यापारी जुटान’ की दो दिवसीय राष्ट्रीय योजना बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस उच्च स्तरीय मंथन में राष्ट्र के आर्थिक स्वावलंबन और व्यापारी समाज के उत्थान को लेकर युगांतकारी निर्णय लिए गए।

विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल जी, सह संगठक सतीश कुमार जी, और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही, देशभर के प्रमुख व्यापारी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक में उपस्थित रहकर सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

​बैठक में व्यापारी जगत की दिशा बदलने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए…..

नया नाम, नया विस्तार: ‘स्वदेशी व्यापारी जुटान’ को अब देश भर में “स्वदेशी व्यापारी मंच” के नाम से जाना जाएगा। इसका तंत्र अब देश के हर राज्य से लेकर जिला स्तर तक फैलाया जाएगा।

व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन: देश के हर राज्य के साथ-साथ अब प्रत्येक ज़िले में ‘व्यापारी कल्याण बोर्ड’ का गठन हो, इस दिशा में मंच द्वारा ठोस और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

ध्येय वाक्य की सिद्धि: यह मंच अपने मूल मंत्र “देश हित – व्यापार हित – व्यापारी हित” के आलोक में हर छोटे-बड़े व्यापारी की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में ढाल बनकर खड़ा रहेगा।

व्यापारियों को बनाएंगे निर्यातक: लोकल को ग्लोबल बनाने के संकल्प के साथ, मंच भारतीय व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यातक (Exporter) बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण (Training) और हैंड-होल्डिंग (पूर्ण सहयोग) प्रदान करेगा।

स्वदेशी स्वावलंबन अभियान: ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने के लिए चल रहे स्वदेशी स्वावलंबन अभियान में देशभर के व्यापारियों की अधिकतम और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

​व्यापारी केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सारथी हैं।

The post स्वदेशी व्यापारी मंच – देश हित, व्यापार हित, व्यापारी हित appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।